• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड महिला महासर्वे 2026 : करियर, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर

झारखंड महिला महासर्वे 2026 : करियर, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 7:55 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

प्रभात खबर के महासर्वे ‘झारखंड 2026: बदलती नारी, बदलता झारखंड’ में 10,351 महिलाओं ने अपनी राय रखी. सर्वे के अनुसार, महिलाएं आत्मनिर्भरता, बेहतर करियर और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं.

प्रो. कुशाग्र शरण, आइआइएम, रांची

Contents
महासर्वे की प्रमुख बातेंयुवतियों में करियर को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहमध्य आयु की महिलाएं भी करियर नहीं छोड़ना चाहतींमहिलाओं का सबसे बड़ा सपनासुरक्षा सबसे बड़ी चिंताकरियर में सबसे बड़ी बाधा क्या?सरकार से क्या चाहती हैं महिलाएं?विशेषज्ञों की रायपांच सूत्री रोडमैप

बदलती नारी, बदलता झारखंड’ में 10,351 महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकार, आकांक्षाएं, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर राय रखी. सर्वे में 30.7% ग्रामीण और 29.4% शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल रहीं. सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि झारखंड की महिलाएं अब केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं.

महासर्वे की प्रमुख बातें

  • 66.8% महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं.
  • 61.3% महिलाएं अगले दो वर्षों में बेहतर करियर या ऊंचे पद पर खुद को देखती हैं.
  • 55.7% महिलाएं दिन में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन रात में बाहर निकलने से डरती हैं.
  • 44% महिलाओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को सरकार की पहली प्राथमिकता बताया.
  • 28.4% महिलाओं ने कौशल विकास और वोकेशनल ट्रेनिंग की मांग की.
  • 19.3% महिलाओं ने महिला सुरक्षा बल या हेल्पलाइन को प्राथमिकता दी.

युवतियों में करियर को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह

सर्वे में 58% भागीदारी छात्राओं की रही। इनमें 18-24 वर्ष आयु वर्ग की भागीदारी 82% और 25-35 वर्ष की 56.1% रही. यह संकेत है कि नई पीढ़ी की लड़कियां केवल डिग्री के लिए नहीं, बल्कि करियर और कौशल विकास के उद्देश्य से पढ़ाई कर रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह राज्य में बढ़ती उच्च शिक्षा भागीदारी और घटते ड्रॉपआउट का सकारात्मक संकेत है.

मध्य आयु की महिलाएं भी करियर नहीं छोड़ना चाहतीं

16.8% प्रतिभागी वर्किंग प्रोफेशनल्स थीं, जिनमें 36-50 वर्ष आयु वर्ग की भागीदारी 43.4% रही. यह दर्शाता है कि विवाह, मातृत्व और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद भी महिलाएं आर्थिक और पेशेवर पहचान बनाए रखना चाहती हैं. सर्वे में 46.4% महिलाओं ने कहा कि वे अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेती हैं.

महिलाओं का सबसे बड़ा सपना

  • 66.8% – आत्मनिर्भर बनकर पहचान बनाना
  • 12.1% – बच्चों को बेहतर भविष्य देना
  • 10.8% – सुरक्षित और खुशहाल जीवन
  • 10.3% – अपने गांव और समुदाय के लिए काम करना

सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता

सर्वे में महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों और परिवहन में असुरक्षा को गंभीर मुद्दा बताया.

  • 55.7% – दिन में सुरक्षित, रात में असुरक्षित
  • 21.5% – हमेशा सुरक्षित महसूस करती हैं
  • 18.3% – हमेशा डर बना रहता है
  • 4.5% – सार्वजनिक स्थानों पर ईव-टीजिंग बड़ी समस्या

महिलाओं ने बेहतर स्ट्रीट लाइट, रात्रि परिवहन, सीसीटीवी, पुलिस गश्त और हेल्पलाइन की प्रभावी निगरानी की मांग की.

करियर में सबसे बड़ी बाधा क्या?

  • 36.7% – सामाजिक सोच और रूढ़िवादिता
  • 31.6% – बेहतर अवसर और प्रशिक्षण की कमी

महिलाओं का मानना है कि सामाजिक मानसिकता और सीमित अवसर उनके करियर विकास में सबसे बड़ी बाधाएं हैं.

सरकार से क्या चाहती हैं महिलाएं?

जब पूछा गया कि महिलाओं के विकास के लिए सरकार को सबसे पहले किस क्षेत्र पर काम करना चाहिए, तो जवाब मिले:

  • 44% – शिक्षा और स्वास्थ्य
  • 28.4% – कौशल विकास और वोकेशनल ट्रेनिंग
  • 19.3% – सुरक्षा व्यवस्था और हेल्पलाइन
  • 8.4% – स्टार्टअप और आसान ऋण सुविधा

विशेषज्ञों की राय

आईआईएम रांची के प्रो. कुशाग्र शरण के अनुसार, झारखंड की महिलाओं की सोच में बड़ा बदलाव आया है. वे अब केवल नकद सहायता योजनाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि कौशल, प्रशिक्षण और उद्यमिता के जरिए अपनी आर्थिक पहचान बनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि स्किल सेंटर, वित्तीय साक्षरता, मेंटरशिप और बाजार से जुड़ाव पर निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा.

पांच सूत्री रोडमैप

  1. शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश

महिलाओं ने गुणवत्तापूर्ण स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र और नियमित जांच सुविधाओं की मांग की

  1. कौशल विकास और उद्यमिता

जिला स्तर पर स्किल सेंटर, डिजिटल व्यापार प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की जाए

  1. महिलाओं की सुरक्षा

ब्लॉक स्तर तक सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

  1. स्वास्थ्य और मानसिक सहयोग

मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया जांच, कैंसर स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएं

  1. योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन

डिजिटल डैशबोर्ड, सोशल ऑडिट और समयबद्ध शिकायत निवारण व्यवस्था लागू की जाए

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सलस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
Next Article JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026
तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना
August 13, 2026
आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु
August 13, 2026
झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला

By AMRIT RAJ
झारखंड

हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जनहित याचिका पर सुनवाई, पुराने बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट का आदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की हुई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

By AMRIT RAJ
झारखंड

1300 छात्रों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ फेल…संताली शिक्षा बोर्ड का शानदार रिजल्ट

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?