• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > राजनीति > शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी औद्योगिक नीति, बंगाल में निवेश व उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी

शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी औद्योगिक नीति, बंगाल में निवेश व उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 7:45 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल में नए उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार एक नई औद्योगिक नीति लाने की तैयारी में है. इस नीति के क्रियान्वयन की अंतिम रूपरेखा तैयार करने के लिए उद्योगपतियों और वाणिज्यिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार राज्य में नये उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की तैयारी में है. सरकार जल्द ही नयी औद्योगिक नीति लाने जा रही है. इसी सिलसिले में प्रस्तावित नीति के क्रियान्वयन की अंतिम रूपरेखा तैयार करने के लिए सरकार के विशेष मंत्री समूह ने उद्योगपतियों और विभिन्न वाणिज्यिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.

Contents
करीब तीन घंटे तक चली बैठकनीति बनाने से पहले ली जायेगी सबकी रायभूमि अधिग्रहण पर सरकार का भरोसाराज्य के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर

करीब तीन घंटे तक चली बैठक

नबान्न सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक करीब तीन घंटे तक चली. इसमें राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, उद्योग मंत्री तापस राय, श्रम व परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता और पर्यटन मंत्री शंकर घोष शामिल हुए. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री तापस राय ने कहा कि राज्य में नये उद्योग और निवेशक लाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरी तरह नये दृष्टिकोण के साथ काम शुरू करना चाहती है.

नीति बनाने से पहले ली जायेगी सबकी राय

बैठक में उद्योगपतियों और वाणिज्यिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके सुझावों को दर्ज किया गया है. इन महत्वपूर्ण सुझावों को प्रस्तावित औद्योगिक नीति में शामिल किया जायेगा. उद्योग मंत्री ने दावा किया कि औद्योगिक नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न वाणिज्यिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से राय ली गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की सकारात्मक और व्यापक चर्चा पहले देखने को नहीं मिली.

भूमि अधिग्रहण पर सरकार का भरोसा

बंगाल में औद्योगिक विकास के लिए भूमि अधिग्रहण लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है. सिंगूर के अतीत का संदर्भ सामने आने पर उद्योग मंत्री तापस राय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठायेगी, जिससे उद्योगों के हितों या राज्य के लोगों के विश्वास को ठेस पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि औद्योगिक विकास से जुड़े सभी फैसले पारदर्शी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिये जायें.

राज्य के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर

इस मौके पर श्रम व परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हमेशा से बंगाल की स्थिति से गहराई से जुड़ी रही हैं. वह राज्य में भाजपा के प्रचार और समग्र राजनीतिक स्थिति की निगरानी के लिए कई बार बंगाल का दौरा कर चुकी हैं. वित्तीय मामलों के अलावा राज्य की अन्य परिस्थितियों को लेकर भी उनकी स्पष्ट समझ है. अर्जुन सिंह के मुताबिक, हाल की चर्चा और बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्य के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर देने की इच्छा जतायी है. इनमें चाय बागान श्रमिकों का विकास तथा वस्त्र उद्योग और बुनकरों की सुरक्षा प्रमुख हैं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान… बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए
Next Article बिहार में पेपर लीक पर ED की एंट्री, TRE-3 से NEET तक 4 परीक्षाएं रडार पर, अब माफियाओं के पैसे और संपत्ति का होगा हिसाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कौन हैं N Chandrasekaran? क्यों छोड़ रहे Tata Sons के चेयरमैन का पद?
August 12, 2026
झारखंड में सूखे की मार! पलामू-गढ़वा में हालात चिंताजनक, 70% धान की रोपाई पूरी
August 12, 2026
Jharkhand News: ‘हाइवा चतरा छोड़ो’ आंदोलन के चौथे दिन भी कोयला ढुलाई ठप, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार
August 12, 2026
रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मेदिनीनगर में सत्याग्रह, सूर्या सोनल सिंह ने उठाई युवाओं की आवाज
August 12, 2026

You Might Also Like

राजनीति

ममता बनर्जी की कार पर कीचड़-पत्थर फेंकने का आरोप, पूर्व CM बोलीं- ‘खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता’

By AMRIT RAJ
राजनीति

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, क्यों दिया था शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा? बोले- ‘मंत्री पद मेरे लिए प्रतिष्ठा का विषय नहीं’

By AMRIT RAJ
राजनीति

तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान: 57 में से 37 सांसद बैठक से बाहर, DMK-AIADMK का बहिष्कार

By AMRIT RAJ
राजनीति

बांकीपुर रिजल्ट का साइड इफेक्ट, लालू-राबड़ी की चुप्पी; RJD में होने वाला है कुछ बड़ा?

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?