• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > अदाणी को अमेरिकी अदालत से राहत, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम ने देश का हित बेच दिया

अदाणी को अमेरिकी अदालत से राहत, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम ने देश का हित बेच दिया

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 7:21 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

अमेरिकी अदालत द्वारा गौतम अदाणी और सहयोगियों के खिलाफ क्रिमिनल चार्ज खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को कंप्रोमाइज्ड पीएम बताया और उनपर देश हित को बेचने का आरोप लगाया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि इस मामले में जितना दिखाई दे रहा है, उससे कहीं ज्यादा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा है कि एक समझौता कर चुके प्रधानमंत्री को भारत का हित बेचने के लिए मजबूर किया गया और देश इसकी भारी कीमत चुका रहा है.

Contents
अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर मामला खारिज हुआ2024 में लगाए गए थे गंभीर आरोपअदाणी ने फैसले का किया स्वागत

अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर मामला खारिज हुआ

अमेरिका में ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के जिला न्यायाधीश निकोलस गाराउफिस ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी और उनके सहयोगी विनीत जैन के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया. यह मामला अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर समाप्त किया गया. इसके साथ ही अदालत ने अदाणी और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) के बीच हुए समझौते को भी अंतिम रूप दिया. इसके तहत अदाणी पक्ष अमेरिकी सरकार को 1.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा. इस समझौते में किसी तरह का अपराध स्वीकार नहीं किया गया है.

2024 में लगाए गए थे गंभीर आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने वर्ष 2024 में अदाणी समूह और उसके सहयोगियों के खिलाफ अभियोग सार्वजनिक किया था. इसमें आरोप लगाया गया था कि समूह ने भारतीय सरकारी संस्थाओं से सौर ऊर्जा से जुड़े अनुबंध हासिल करने के लिए करीब 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की योजना बनाई गई थी.इसके अलावा, अदाणी पर अमेरिकी और विदेशी निवेशकों को कंपनी की भ्रष्टाचार रोकने से जुड़ी गतिविधियों के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने का भी आरोप लगाया गया था अदालत के सोमवार के फैसले से पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने मई में अदालत को बताया था कि वह गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा.

अदाणी ने फैसले का किया स्वागत

अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान जताया. उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में भी उनका विश्वास सत्य, निष्पक्षता और कानून के शासन में बना रहा. उन्होंने उन लोगों के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने उन पर, व्यवस्था और भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article JPSC Scam: 70 लाख में अफसर बनाने का खेल, सदस्यों और चेयरमैन पर लगा इंटरव्यू सेटिंग का आरोप
Next Article कोलकाता से ISI एजेंट गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के सहारे तपस्या में रहता था फैसलाबाद का रऊफ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कौन हैं N Chandrasekaran? क्यों छोड़ रहे Tata Sons के चेयरमैन का पद?
August 12, 2026
झारखंड में सूखे की मार! पलामू-गढ़वा में हालात चिंताजनक, 70% धान की रोपाई पूरी
August 12, 2026
Jharkhand News: ‘हाइवा चतरा छोड़ो’ आंदोलन के चौथे दिन भी कोयला ढुलाई ठप, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार
August 12, 2026
रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मेदिनीनगर में सत्याग्रह, सूर्या सोनल सिंह ने उठाई युवाओं की आवाज
August 12, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

कौन हैं N Chandrasekaran? क्यों छोड़ रहे Tata Sons के चेयरमैन का पद?

By AMRIT RAJ
Uncategorized

कोलकाता से ISI एजेंट गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के सहारे तपस्या में रहता था फैसलाबाद का रऊफ

By AMRIT RAJ
Uncategorized

Sahibganj: बरहेट में संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

By AMRIT RAJ
Uncategorized

6 Gen-Z सांसद, 20 विधायक… सड़कों पर जेन-जी का नारा, लेकिन राजनीति से दूर हैं युवा; Inside Story

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?