केक काटकर दीर्घायु की कामना, बच्चों के बीच मिठाई और जलपान का वितरण
साहिबगंज। संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन सोमवार को साहिबगंज में उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष आदित्य यादव एवं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शहर स्थित मूक-बधिर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नगर अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं




