बोरियो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोरियो प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, जिला समिति सदस्य रिजवान अंसारी, उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, कोषाध्यक्ष नीतय मंडल, बबलू हेम्ब्रम, अर्जुन राजक, मिट्ठू दत्ता, हेमलाल हेम्ब्रम, मानवेल हांसदा, सुरेश मरांडी, रामेश मुर्मू, मुखिया गोलमा सोरेन, शिवलाल मुर्मू, सामयेल मरांडी, लुकास मुर्मू, मंगला हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




