साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित एक क्रशर प्लांट में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि छोटू यादव के क्रशर प्लांट में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी अरमान बैठा और परवेज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 142/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।




