Aurangabad EO Murder Case: बिहार के औरंगाबाद में ईओ विमल कुमार हत्याकांड में पहले पत्नी ने विधायक पर आरोप लगाए थे। लेकिन FIR में विधायक का नाम नहीं दिया गया है। पढ़िए इस केस में अब तक के सारे अपडेट्स यहां।
औरंगाबाद: रोहतास के चर्चित EO विमल कुमार हत्याकांड में उनकी पत्नी ने सरकार से बड़ा मुआवजा और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के भरण-पोषण के लिए कम से कम 8 करोड़ रुपये का मुआवजा और गजेटेड रैंक की सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि उनके पति बच्चों का पालन-पोषण बेहतर तरीके से करते थे, लेकिन अब परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। घर की हर महीने 30 हजार रुपये की ईएमआई भी चुकानी है। वहीं, इस पूरे मामले में दर्ज एफआईआर में लोजपा आर के विधायक का नाम शामिल नहीं है।
EO का हत्यारा कौन?
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि EO का असली हत्यारा कौन है और पुलिस मामले का पूरा राज कब खोलेगी? यह मामला आखिर क्यों उलझा लग रहा है? इसके पीछे की वजह EO की पत्नी और मुख्य आरोपी की पत्नी का अलग-अलग विरोधाभासी बयान ही है। इस नाते पहले यह जान ले कि मामले में EO की पत्नी, मुख्य आरोपी की पत्नी और मामले को लेकर खुद पर लगते आरोपों को लेकर डेहरी के विधायक ने क्या-क्या कहा है?




