जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र के लंबित आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया जारी, 1,145 आवेदन अब भी लंबित
बोरियो। अंचल कार्यालय में मंगलवार को जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्रों के लंबित आवेदनों के निष्पादन का दूसरे दिन का प्रतिवेदन जारी किया गया। 4 अगस्त 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 1,352 लंबित आवेदनों में से 207 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 1,145 आवेदन अब भी लंबित हैं। इस दौरान दो नए आवेदन भी प्राप्त हुए।
प्रतिवेदन के अनुसार स्थानीय निवास, जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) तथा आय प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया गया। सबसे अधिक 68 बीसी-1 एवं बीसी-2 जाति प्रमाण-पत्र तथा 60 अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। अंचल कार्यालय ने बताया कि शेष लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। इस दौरान अंचल अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, सीआई सुधीर कुमार रजक, कर्मचारी गंगाधर दास, अब्दुल मुकीद, ऑपरेटर सुशील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




