• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Sahibganj: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/05/09 at 2:32 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीन होगी अपग्रेड, मरीजों को निजी क्लीनिक जाने की मजबूरी से मिलेगी राहत

साहिबगंज। सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर पहल में जुट गया है। शनिवार को उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, महिला वार्ड सहित कई विभागों में पहुंचकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                  निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, पेयजल, बेड व्यवस्था, शौचालय और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली गई।

समय पर जांच नहीं होने से बढ़ती है मरीजों की परेशानी:

निरीक्षण के दौरान सबसे अधिक फोकस अल्ट्रासाउंड और जांच सुविधाओं को लेकर रहा। उपायुक्त ने पाया कि सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड जांच कराने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मशीन की तकनीकी समस्या और सीमित संसाधनों के कारण समय पर जांच नहीं हो पाती। इसके चलते मरीजों को मजबूर होकर निजी क्लीनिक और निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां काफी अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है।

                    उपायुक्त ने कहा कि सरकारी अस्पताल में काफी कम राशि में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन और सीटी स्कैन मशीन को जल्द बदलकर नई तकनीक से युक्त आधुनिक मशीनें लगाई जाएं, ताकि मरीजों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नई मशीनों के लगने से मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और लोगों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

मरीजों की भीड़ को देखते हुए बढ़ेंगे अतिरिक्त काउंटर:

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यह भी पाया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पंजीकरण काउंटरों पर काफी भीड़ लग रही है। फिलहाल अस्पताल में मरीजों के नंबर लगाने और विभिन्न चिकित्सकों से परामर्श के लिए दो काउंटर संचालित हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त ने दो अतिरिक्त काउंटर शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा न रहना पड़े और उन्हें जल्द सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार यादव, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, चिकित्सक एवं अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद थे।

TAGGED: #Sahibganj, Barhet, Jharkhand chunaw, Jharkhand election, Sahibganj crime news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज के लाल अमन आयुष्कर ने रचा इतिहास, UPSC-IFS में हासिल किया ऑल इंडिया 27वां रैंक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज के लाल अमन आयुष्कर ने रचा इतिहास, UPSC-IFS में हासिल किया ऑल इंडिया 27वां रैंक
May 9, 2026
जैक इंटर परीक्षा परिणाम जारी: साहिबगंज का आर्ट्स और कॉमर्स में 20वां स्थान और साइंस में 15वां स्थान
May 6, 2026
Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…
April 27, 2026
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे
April 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडशिक्षासाहिबगंज

साहिबगंज के लाल अमन आयुष्कर ने रचा इतिहास, UPSC-IFS में हासिल किया ऑल इंडिया 27वां रैंक

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

जैक इंटर परीक्षा परिणाम जारी: साहिबगंज का आर्ट्स और कॉमर्स में 20वां स्थान और साइंस में 15वां स्थान

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनियामनोरंजन

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?