• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, हर 15 दिन में होगी विभागीय कार्यों की समीक्षा

साहिबगंज में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, हर 15 दिन में होगी विभागीय कार्यों की समीक्षा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/25 at 12:51 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज डीसी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश. भूमि, प्रमाण पत्र, भू-अर्जन, अस्पताल व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर.

साहिबगंज. डीसी सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों, लंबित प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

Contents
भूमि संबंधी मामलों का जल्द करें निष्पादनलंबित प्रमाण पत्रों का समय पर करें निष्पादनभू-अर्जन मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देशअस्पताल की व्यवस्था और एंबुलेंस दुरुस्त करने पर जोरलापरवाही पर होगी जवाबदेही तय

भूमि संबंधी मामलों का जल्द करें निष्पादन

बैठक में मेडिकल कॉलेज, पावर ग्रिड, साइंस कॉलेज, एकलव्य विद्यालय, नगर परिषद कार्यालय, श्रमिक विद्यालय, श्रमिक चौक, बरहरवा बस स्टैंड, बरहेट प्रखंड में आपूर्ति विभाग के अनाज भंडारण गोदाम, गंगा नदी थाना भवन एवं तीनपहाड़ थाना भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण और भूमि चिह्नित करने से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी. डीसी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी लाकर आवश्यक कार्रवाई अविलंब पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि संबंधी मामलों के कारण अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

लंबित प्रमाण पत्रों का समय पर करें निष्पादन

जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी प्रखंडों में लंबित जाति प्रमाण पत्र आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. प्रमाण पत्रों के निष्पादन से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिनों में अपने कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों, लंबित मामलों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने को कहा. समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

भू-अर्जन मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए मुआवजा राशि प्राप्त हो चुकी है, उनसे संबंधित रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया अविलंब पूरी की जाए. सभी अंचल अधिकारियों को रैयतों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मुआवजा भुगतान से जुड़ी लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

अस्पताल की व्यवस्था और एंबुलेंस दुरुस्त करने पर जोर

डीसी ने सदर अस्पताल, साहिबगंज में खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर निगरानी व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन को जिले की सभी एंबुलेंस की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य एवं आपातकालीन परिवहन सुविधा मिल सके. इसके अलावा जिले के सभी निजी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय

डीसी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों में जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी.

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुन्ना साह हत्याकांड में मुआवजे की पहल तेज, पीड़ित परिवार के लिए न्यायालय भेजा गया प्रस्ताव
Next Article साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कई डॉक्टरों ने दी थी Uterus निकालने की सलाह, डॉ. अपेक्षा साहू ने जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान
November 25, 2026
मानिकचक में तृणमूल को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
November 25, 2026
मंगलहाट के तीन गांव 60 घंटे से अंधेरे में, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पेयजल संकट गहराया
November 25, 2026
साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी
November 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

कई डॉक्टरों ने दी थी Uterus निकालने की सलाह, डॉ. अपेक्षा साहू ने जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मानिकचक में तृणमूल को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मंगलहाट के तीन गांव 60 घंटे से अंधेरे में, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पेयजल संकट गहराया

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?