शिक्षा का संदेश फैलाने निकले राजमहल से पटना तक के युवा साथियों का महादेवगंज में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. उनकी पहल प्रेरणादायक है.
साहिबगंज: शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज में शिक्षा का संदेश फैलाने के उद्देश्य से राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवा साथियों का साहिबगंज प्रखंड के जयंतीग्राम, महादेवगंज स्थित वर्णवाल कोचिंग सेंटर में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.
बच्चों के साथ कोचिंग संचालक ने किया आत्मीय स्वागत
इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के संचालक प्रो अनुराग राहुल ने बच्चों के साथ दोनों युवाओं का आत्मीय स्वागत किया. उन्होंने युवाओं के साहस, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है. ऐसे प्रयास समाज में नई चेतना और जागरूकता पैदा करते हैं.
मंगलमय और सफल यात्रा की दी शुभकामनाएं
प्रो अनुराग राहुल ने दोनों युवा साथियों की यात्रा की सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह पहल निश्चित रूप से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने में प्रेरणादायक साबित होगी. साथ ही उन्होंने उनकी पूरी यात्रा मंगलमय, सुरक्षित और सफल होने की शुभकामनाएं दीं.



