सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र लाल रूद्र ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से सीयूजे और झारखंड को गर्व महसूस हुआ है, कुलपति ने उन्हें बधाई दी।
रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के विद्यार्थी लाल रूद्र ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए सीयूजे के साथ-साथ झारखंड को भी गौरवान्वित किया है। शिलांग में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2026 में उनके प्रदर्शन ने यूनिवर्सिटी का ध्यान आकर्षित किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही रूद्र ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। लाल रूद्र का चयन वर्ष 2026 की नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर में आयोजित होगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिभाशाली वेटलिफ्टरों के बीच अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।
वेटलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में सफलता के लिए शारीरिक क्षमता के साथ निरंतर अभ्यास, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। लाल रूद्र ने अपनी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।