• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > चार नवंबर को रांची में निकलेगा डहरे सोहराय, 14 प्रखंडों के लोग होंगे शामिल|

चार नवंबर को रांची में निकलेगा डहरे सोहराय, 14 प्रखंडों के लोग होंगे शामिल|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/03 at 1:11 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में 4 नवंबर को डहरे सोहराय का भव्य आयोजन होगा. मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक कुड़मी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे.

रांची: वृहद झारखंड कला संस्कृति के तत्वावधान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी में भव्य ‘डहरे सोहराय’ का आयोजन किया जा रहा है. चार नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रांची जिले के सभी 14 प्रखंडों से कुड़मी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. आयोजन मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगा. इसकी तैयारियां पिछले एक माह से चल रही हैं. मंगलवार को संगठन की सदस्य बेबी महतो और किरण महतो ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहरी आबादी को कुड़मी समुदाय की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवनशैली से परिचित कराना है.

Contents
प्रकृति और पूर्वजों के प्रति आभार का पर्व है सोहरायपारंपरिक वाद्य यंत्रों और कृषि उपकरणों की दिखेगी झलकशहरी समाज को संस्कृति से जोड़ने की पहल

प्रकृति और पूर्वजों के प्रति आभार का पर्व है सोहराय

बेबी महतो ने कहा कि झारखंड के कुड़मी बहुल क्षेत्रों में सोहराय महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह पर्व कृषि संस्कृति और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है. धान की खेती में सहयोग करने वाले मूक पशुओं, प्रकृति और पूर्वजों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट करने के लिए यह पर्व मनाया जाता है. सोहराय के माध्यम से ग्रामीण समाज अपनी कृषि परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखता है.

पारंपरिक वाद्य यंत्रों और कृषि उपकरणों की दिखेगी झलक

आयोजन में गांवों से आने वाले लोग पारंपरिक कृषि उपकरण, सोहराय पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीण जीवन और लोक परंपराओं की झलक पेश की जायेगी. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपनी संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करेंगे.

शहरी समाज को संस्कृति से जोड़ने की पहल

संगठन के प्रवक्ताओं ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में शहरी समाज अपनी लोक-संस्कृति और जड़ों से दूर होता जा रहा है. ऐसे में डहरे सोहराय के माध्यम से शहरवासियों को कुड़मी समुदाय के पर्व, भाषा, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलेगा. वृहद झारखंड कला संस्कृति के बैनर तले वर्ष 2025 में पहली बार डहरे सोहराय का आयोजन किया गया था. पहले आयोजन को मिली सफलता के बाद इस वर्ष भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रेस वार्ता में बेबी महतो, किरण महतो सहित संगठन के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी|
Next Article चार नवंबर को होगा झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव, 11:15 बजे से शुरू होगी वोटिंग|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में 12 बैलों के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, पशु क्रूरता और गोवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
November 4, 2026
निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, संवेदक की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
November 4, 2026
गोपालाडीह के पास टेंपो पलटने से घायल वृद्ध की मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित
November 4, 2026
दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
November 4, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में 12 बैलों के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, पशु क्रूरता और गोवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, संवेदक की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गोपालाडीह के पास टेंपो पलटने से घायल वृद्ध की मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?