झारखंड राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया.
साहिबगंज.खूंटी में आयोजित 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक अपने नाम किये. 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ पदक जीतकर जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया.
रंजन और प्रियम ने दिलाया स्वर्ण पदक
झारखंड वुशु संघ, रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिला वुशु संघ, साहिबगंज के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय एवं सरताफ के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें रंजन घोष ने 80 किलोग्राम वर्ग और प्रियम घोष ने तावलु स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मम्पी कुमारी ने 60 किलोग्राम वर्ग, लुखी हेंब्रम ने 52 किलोग्राम वर्ग और सुषमा कुमारी ने 48 किलोग्राम वर्ग में सफलता हासिल की. वहीं, दीना मरांडी और सरताज आलम ने तावलु स्पर्धा में कांस्य पदक जीते.
खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जेओए सदस्य राजेश यादव, जिला ओलंपिक सचिव माधव चंद्र घोष, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू, वुशु संघ अध्यक्ष संतोष स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष पिंकू महतो, एथलेटिक्स कोच योगेश यादव, अशोक कुमार, शिक्षक अभिनव कुमार और खेल शिक्षिका जूली मुर्मू समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.



