• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में कड़े पहरे के बीच J-TET परीक्षा जारी, रांची में 3 हजार जवान तैनात; केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144|

झारखंड में कड़े पहरे के बीच J-TET परीक्षा जारी, रांची में 3 हजार जवान तैनात; केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/01 at 1:19 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

J-TET परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ जारी है. रांची में 3 हजार पुलिस बल की तैनाती और धारा 144 लागू की गई है. जानिए पूरी खबर.

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इसे लेकर राजधानी रांची में करीब 3 हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो.

Contents
रविवार को परीक्षा, लाखों अभ्यर्थी शामिलरांची में 3 हजार पुलिस बल की तैनातीपहली पाली समाप्त, दूसरी पाली 2 बजे सेकदाचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रविवार को परीक्षा, लाखों अभ्यर्थी शामिल

रविवार को राज्यभर में आयोजित J-TET परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह है. राज्यभर में परीक्षा के लिए 5,65,916 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके लिए सभी 24 जिलों में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

रांची में 3 हजार पुलिस बल की तैनाती

राजधानी रांची में परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए करीब 3 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों को अलग-अलग केंद्रों पर लगाया गया है. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केंद्रों के आसपास भी पुलिस की निगरानी है, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो. रांची के सभी 101 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया पर भी विशेष निगरानी है.

पहली पाली समाप्त, दूसरी पाली 2 बजे से

J-TET की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी. दोनों पालियों में अलग-अलग स्तर के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्रतिबंधित किया गया है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

कदाचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कदाचार में शामिल होने या मदद करने वालों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का जोर है कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी यह परीक्षा बिना किसी विवाद के संपन्न हो.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, नीतीश से लेकर अनंत सिंह तक पर रखी बेबाक राय|
Next Article Diwali Chhath Special Train: बिहार जाना होगा आसान, झारखंड से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यात्री गणध्यान दें ! दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा: रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन|
November 1, 2026
JTET Exam 2026: 986 केंद्रों पर पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, अब दूसरी पाली की तैयारी|
November 1, 2026
Diwali Chhath Special Train: बिहार जाना होगा आसान, झारखंड से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें|
November 1, 2026
रांची पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, नीतीश से लेकर अनंत सिंह तक पर रखी बेबाक राय|
November 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

यात्री गणध्यान दें ! दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा: रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JTET Exam 2026: 986 केंद्रों पर पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, अब दूसरी पाली की तैयारी|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

Diwali Chhath Special Train: बिहार जाना होगा आसान, झारखंड से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, नीतीश से लेकर अनंत सिंह तक पर रखी बेबाक राय|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?