उपाधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को किया रवाना
राजमहल। राजमहल प्रखंड के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए रिम्स, रांची रवाना किया गया। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देश पर रिम्स में निर्धारित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।



