• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड में अब तक 26 पुलिस मुठभेड़ों में गोली खाकर 32 बदमाश हुए घायल, 3 हो गए ढेर|

झारखंड में अब तक 26 पुलिस मुठभेड़ों में गोली खाकर 32 बदमाश हुए घायल, 3 हो गए ढेर|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/28 at 12:40 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ों में 32 से अधिक अपराधी घायल हुए, जबकि तीन की मौत हुई. धनबाद में सबसे ज्यादा आठ मुठभेड़ दर्ज किए गए.

 झारखंड के अपराधियों को इन दिनों पुलिस की गोली का खौफ सता रहा है. सूबे में अपराध और अपराधियों पर काबू करने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है. मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को रांची में विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह गिरोह का एक अपराधी शाहिद को पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने इस गिरोह के दो अन्य बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा है. इससे पहले पुलिस ने धनबाद, जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, चतरा और जामताड़ा समेत कई जिलों में कुख्यात अपराधियों, गैंगस्टरों और शूटरों के खिलाफ कार्रवाई की है. 11 जनवरी 2025 से लेकर 27 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो करीब 26 मुठभेड़ हुए. इनमें 3 बदमाश ढेर हुए, तो 32 से अधिक बदमाश घायल हो गए.

Contents
धनबाद में सबसे अधिक आठ मुठभेड़जमशेदपुर में पुलिस के साथ बदमाशों के चार मुठभेड़रांची में चार मुठभेड़पलामू में तीन मुठभेड़रामगढ़ में तीन मुठभेड़हजारीबाग में तीन मुठभेढ़चतरा-जामताड़ा में एक-एक मुठभेड़

धनबाद में सबसे अधिक आठ मुठभेड़

झारखंड की कोयलानगरी धनबाद में 14 अक्टूबर 2025 से लेकर 14 अक्टूबर 2026 तक पुलिस और अपराधियों के बीच सबसे अधिक आठ मुठभेड़ हुए हैं. इनमें करीब दर्जनभर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए.

  • 14 अक्टूबर 2026 को धनबाद में राम प्रताप हत्याकांड के आरोपी और मोस्ट वांटेड अपराधी शंकर डे उर्फ पिंकू डे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. इस घटना ने एक बार फिर धनबाद में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है.
  • 24 सितंबर 2026 को धनबाद के ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल हो गए. इन दोनों के पैर में गोली लगी थी. भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेरा था. जवाबी कार्रवाई में अपराधी चंदन ठाकुर को गोली लगी और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
  • 16 सितंबर 2026 को धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई थी. हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से उत्तर प्रदेश निवासी शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी थी.
  • 17 अगस्त 2026 को बरंडा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक और कुरमडी चौक के बीच पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी इरफान आलम और नन्हे अंसारी को गोली लगी.
  • 16 मार्च 2026 भागाबांध ओपी क्षेत्र में पलामू के कुबेर उर्फ अमन सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई.
  • 16 मार्च 2026 को फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर अफजल, विक्की डोम और अमन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी.
  • 08 मार्च 2026 भूईंफोड़ पहाड़ की तलहटी में धनबाद पब्लिक स्कूल के पास रंगदारी वसूलने आए शूटर सुधीश ओझा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा.
  • 14 अक्टूबर 2025 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर भानू मांझी घायल हुआ था. यह प्रिंस खान के लिए पैसे की उगाही करता था. इसने पुलिस पर गोली चलाया, तो जवाब कार्रवाई में घायल हो गया.

जमशेदपुर में पुलिस के साथ बदमाशों के चार मुठभेड़

झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में 15 जून 2026 से लेकर 7 अक्टूबर 2026 तक करीब पुलिस और अपराधियों के बीच चार मुठभेड़ हुए. इनमें करीब 7 अपराधियों के पैर में गोली लगी थी.

  • 7 अक्टूबर 2026 को मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की. मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को हथियार बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था. इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी.
  • 09 जुलाई 2026 स्मृति पार्क क्षेत्र में राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए स्मृति पार्क लेकर गई थी, जहां वह लोडेड हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा. आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सब्बे के पैरों में गोली लगी.
  • 15 जून 2026 को सिदगोड़ा में चेन स्नैचिंग के आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ सिदगोड़ा में पुलिस की मुठभेड़ हुई.
  • 30 जनवरी 2026 को जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरण कांड में गिरफ्तार गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में घायल हुए थे.

रांची में चार मुठभेड़

झारखंड की राजधानी रांची में 24 अप्रैल 2026 से लेकर 27 अक्टूबर 2026 के बीच पुलिस और अपराधियों के बीच करीब चार बार मुठभेड़ हुई. इनमें चार अपराधियों के पैर में गोली लगी.

  • 27 अक्टूबर 2026 को रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय में पुलिस और गिरोह के कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का एक अपराधी घायल हो गया. पुलिस ने घायल शाहिद समेत दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
  • 4 अक्टूबर 2026 को रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नेचिंग से जुड़े कोड़ा गैंग के बदमाश रंगीला के पैर में गोली लगी. पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान से जोड़कर देखा गया.
  • 18 जून 2026 को रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के एक आरोपी सैफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. बताया गया कि वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी.
  • 24 अप्रैल 2026 को रांची में जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में फरार आरोपी सत्यम पाठक ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने पहले चेतावनी दी और फिर गोली चलाई. पैर में गोली लगने के बाद उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

पलामू में तीन मुठभेड़

पलामू में 11 मार्च 2025 से लेकर 6 अगस्त 2026 के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच तीन बार मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए. हालांकि, एक अपराधी गोली लगने से ढेर हो गया था.

  • 6 अगस्त 2026 को बजराहा-बैरिया के पास कोयल नदी किनारे हुई मुठभेड़ में कुख्यात सुमित चंद्रवंशी के पैर में गोली लगी.
  • 3 अप्रैल 2026 को पलामू में समीर खलीफा हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  • 11 मार्च 2025 को गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर से झारखंड लाने के दौरान पलामू के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, उसने भागने की कोशिश की थी.

रामगढ़ में तीन मुठभेड़

रामगढ़ में 11 जनवरी 2025 से 6 अप्रैल 2026 के बीच पुलिस की मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए थे, जबकि एक बदमाश कुज्जू में ढेर हो गया था.

  • 6 अप्रैल 2026 को रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें गिरोह का सक्रिय सदस्य सन्नी सिंह घायल हुआ. उसे गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने मौके से दो देसी पिस्तौल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए.
  • 6 जुलाई 2026 को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में रिवर साइड भुरकुंडा सेंट्रल स्कूल के जर्जर भवन में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान प्रिंस खान गिरोह का शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सयाल का निवासी बताया गया है.
  • 11 जनवरी 2025 को हजारीबाग के झामुमो नेता संतोष सिंह हत्याकांड के आरोपी राहुल तुरी को रामगढ़ के कुज्जू में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था.

हजारीबाग में तीन मुठभेढ़

हजारीबाग जिले में पुलिस के साथ हुई तीन मुठभेड़ों में एक अफीम तस्कर समेत करीब चार लोग घायल हो गए थे. इन मुठभेड़ों में कोई बदमाश ढेर नहीं हुआ था.

  • 29 अगस्त 2026 को हजारीबाग के दनुआघाटी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अफीम तस्कर घायल हुआ.
  • 22 अगस्त 2026 को हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र के पास राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों, बादल कुमार और मोहित कुमार, को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था.
  • 29-30 जुलाई 2026 को बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर चक्रवार घाटी और आसपास के जंगल में पुलिस की प्रिंस खान गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर सैयद मोहम्मद जीशान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर देसी पिस्तौल बरामद की, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

चतरा-जामताड़ा में एक-एक मुठभेड़

चतरा और जामताड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ था, जबकि एक बदमाश ढेर हो गया था.

  • 25 अगस्त 2026 को चतरा जिले के टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के बसरिया जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें गिरोह के शूटर विकास कुमार के पैर में गोली लगी थी.
  • 3 अगस्त 2026 को जामताड़ा में जेल से लाने के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह घटना राज्य में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की सबसे गंभीर घटनाओं में शामिल रही.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 15 दिसंबर से धान खरीद, किसानों को मिलेगा MSP के साथ बोनस; जानें पूरी व्यवस्था|
Next Article 15 साल बाद राजेश शुक्ल ने पद की दौड़ से खुद को किया अलग, जानें क्या है वजह|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडरो के दो निजी विद्यालयों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
October 29, 2026
विद्यालय भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, मुखिया के प्रयास सफल
October 29, 2026
रांची के मोरहाबादी में 15 भवनों-प्रतिष्ठानों को नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे वैध दस्तावेज
October 29, 2026
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 142 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
October 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

मंडरो के दो निजी विद्यालयों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्यालय भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, मुखिया के प्रयास सफल

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची के मोरहाबादी में 15 भवनों-प्रतिष्ठानों को नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे वैध दस्तावेज

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 142 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?