• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुजीत मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी|

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुजीत मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/28 at 11:55 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

सुजीत मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी समाउन शेख पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया. गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश में आरोपी मारा गया.

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सुजीत मंडल हत्याकांड के फरार आरोपी समाउन शेख की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीआइडी की टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर जांच के लिए ले गयी थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं.

Contents
लेनदेन का प्रलोभन देकर फरक्का बुलाने का आरोपतजकेरा बीबी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चल रहा था फरारजांच के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी सीआइडी टीम

लेनदेन का प्रलोभन देकर फरक्का बुलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गत 28 अगस्त को फरक्का थाना क्षेत्र के मामरेजपुर निवासी समाउन शेख और तजकेरा बीबी पर लेनदेन का प्रलोभन देकर सुजीत मंडल को फरक्का बुलाने और उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर फीडर कैनाल में फेंकने का आरोप लगा था. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने शव के कुछ अंग बरामद किये थे.

तजकेरा बीबी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चल रहा था फरार

मामले में पुलिस ने तजकेरा बीबी को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जंगीपुर जेल में बंद है. वहीं, मुख्य आरोपी समाउन शेख फरार चल रहा था. आरोपी को पकड़ने में कथित लापरवाही को लेकर तत्कालीन फरक्का आईसी सुजीत घोष, एसडीपीओ शेख शमशुद्दीन समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था. बाद में राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी थी.

जांच के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी सीआइडी टीम

सीआइडी ने अनुसंधान तेज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुर्शिदाबाद में फर्जी पहचान पत्र के सहारे 15 साल से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहचान छिपाकर शादी करने का भी आरोप|
Next Article निजी स्कूलों की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, राजमहल के आइडियल प्रिपरेटरी सेंटर की 13 बिंदुओं पर जांच|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?
October 28, 2026
पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण
October 28, 2026
दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान दंपती समेत तीन घायल
October 28, 2026
मांझी परगना सरदार संघ की बैठक में ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा
October 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान दंपती समेत तीन घायल

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मांझी परगना सरदार संघ की बैठक में ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में राशि की रिकवरी शुरू, 7 हजार रुपये जमा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?