• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सिस्टम से निराश होकर ग्रामीणों ने संभाली कमान, कुदाल लेकर सड़क बनाने उतरे ग्रामीण

सिस्टम से निराश होकर ग्रामीणों ने संभाली कमान, कुदाल लेकर सड़क बनाने उतरे ग्रामीण

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/10 at 12:20 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

सिमडेगा के केरसई प्रखंड में वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है, जिससे लोग ने खुद ही सड़क बनाना शुरू कर दिया.

सिमडेगा: वर्षों से सड़क की मरम्मत का इंतजार, नेताओं के आश्वासन और बदहाल रास्ते पर रोजाना संघर्ष. जब सरकारी व्यवस्था से उम्मीद टूटने लगी, तो ग्रामीणों ने खुद ही कमान संभाल ली. केरसई प्रखंड के चापाबारी से बाकीकोना और धांगरीनाचा तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीण कुदाल और अन्य औजार लेकर उतर पड़े. महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर श्रमदान शुरू किया. ग्रामीणों की यह पहल जहां सामुदायिक एकजुटता की मिसाल है, वहीं बुनियादी सुविधाओं को लेकर व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती है.

मरीजों को खटिया पर ढोने की मजबूरी

ग्रामीणों के अनुसार करीब 5 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई वर्षों से बदहाल है. रास्ते की स्थिति ऐसी है कि सामान्य आवागमन भी मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है. कई बार मरीजों को खटिया पर ढोकर ले जाने की मजबूरी होती है. राशन लाने और रोजमर्रा के कामों के लिए भी ग्रामीणों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है. धांगरीनाचा कोरवा आदिम जनजाति बहुल गांव है.आश्वासन मिला लेकिन स्थायी समाधान नहीं

हर्षित कोरवा ने बताया कि सड़क की समस्या को कई बार उठाया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला. जगदीश नायक के अनुसार, पूर्व विधायक नियेल तिर्की की पहल पर पहले भी ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क को चलने योग्य बनाया था. इसके बावजूद वर्षों बाद भी सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं हुई.

वहीं, नेलसन मिंज ने कहा कि यह मार्ग आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण है और सिमडेगा को छत्तीसगढ़ की सीमा से भी जोड़ता है. कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी ठोस पहल नहीं दिखी. भुनेश्वर बेसरा ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने खुद सड़क सुधारने का फैसला किया.

ग्रामीणों की एकजुटता, व्यवस्था के सामने सवाल

इधर ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके. अब देखना है कि इस पहल के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाते हैं या नहीं.

श्रमदान में धांगरीनाचा और बाकीकोना के हर्षित कोरवा, जगदीश नाग, विश्राम कोरवा, जयम सिंह कोरवा, जुनाश मिंज, एलेक्सियूस खलखो, नेलसन मिंज, दीपक मिंज, संतोष लकड़ा, सुमित मिंज, अरस्तूत मिंज, मेसरोत लकड़ा, डेविड लकड़ा, जूसफ लकड़ा और वरदान लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article महज अपराधियों के संपर्क में आने की आशंका पर जुवेनाइल को जमानत से नहीं कर सकते इनकार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
Next Article SPECIAL: राज्य खाद्य आयोग बना सफेद हाथी, सदस्यविहीन आयोग चल रहा प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल
October 10, 2026
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत
October 10, 2026
DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत
October 10, 2026
AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक
October 10, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?