• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > HIV कंट्रोल में झारखंड के तीन जिलों की बड़ी उपलब्धि, NACO का ‘ट्रिपल 95%’ स्कोर किया हासिल

HIV कंट्रोल में झारखंड के तीन जिलों की बड़ी उपलब्धि, NACO का ‘ट्रिपल 95%’ स्कोर किया हासिल

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/10 at 11:34 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड के तीन जिलों ने HIV कंट्रोल में NACO का ट्रिपल 95% स्कोर हासिल कर लिया है.

रांची: देश के साथ-साथ झारखंड ने भी एचआईवी नियंत्रण के प्रयासों में बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि इस दिशा में अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन प्रारंभिक सफलता उत्साहवर्धक है.

राज्य के तीन जिलों सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज ने एचआईवी नियंत्रण के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इन जिलों ने नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) द्वारा निर्धारित 95-95-95 प्रतिशत स्कोर का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. ट्रिपल 95 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने के बाद ये तीनों जिले नाको द्वारा निर्धारित ‘सेफ’ (सुरक्षित) श्रेणी में आ गए हैं.

अब इन तीनों जिलों को और बेहतर ‘सेफ प्लस’ (सुरक्षित प्लस) श्रेणी में आने के लिए और प्रयास करने होंगे. इसके लिए सभी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी की 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित करनी होगी. जिन जिलों में गर्भवती माँ से बच्चे में एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी का संक्रमण शून्य होगा, उन्हें ही ‘सुरक्षित प्लस’ श्रेणी में शामिल होने का सम्मान मिलेगा.

नाको ने विश्व एड्स दिवस-2027 (1 दिसंबर 2027) तक भारत में एचआईवी पर नियंत्रण प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 1 दिसंबर 2026 तक सभी जिलों को ट्रिपल 95 प्रतिशत (95-95-95) स्कोर हासिल करना इसी लक्ष्य को प्राप्त करने का शुरुआती पड़ाव है. इसे प्राप्त करने के साथ-साथ 2027 के विश्व एड्स दिवस तक इस स्थिति को निरंतर बनाए रखना भी जरूरी होगा.

झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (जेसैक्स) के परियोजना निदेशक आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश सिंह बताते हैं कि तीन जिलों में ट्रिपल 95 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करना वास्तव में उत्साहवर्धक है, लेकिन इसे राज्य के सभी 24 जिलों में प्राप्त करना है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सुरक्षित जिलों को सुरक्षित प्लस श्रेणी में लाने का है और पीछे छूट गए जिलों को भी सुरक्षित श्रेणी में लाना है. साथ ही इन उपलब्धियों को आगे भी बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही है.

एचआईवी नियंत्रण के प्रयासों के तहत रांची सहित राज्य के कुल आठ जिले इन तीन जिलों से कमजोर लेकिन बाकी 13 जिलों से बेहतर स्थिति में हैं. लोहरदगा, कोडरमा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, दुमका और रांची ये आठ जिले ‘सक्षम’ श्रेणी में शामिल हैं. इन जिलों ने ट्रिपल 95 प्रतिशत की जगह किसी दो मानकों में 95 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है.

तीनों मानकों (गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी की 100 प्रतिशत जांच) के आधार पर 13 जिले ऐसे हैं जहां 95-95-95 स्कोर के तीन में से केवल एक या कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है. इनमें सिमडेगा सबसे पीछे है (72-67-93). इसके बाद पाकुड़, रामगढ़, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, चतरा, खूंटी, धनबाद, गिरिडीह, लातेहार, गढ़वा और पलामू शामिल हैं. इन जिलों में एचआईवी नियंत्रण के लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी प्रयास करने होंगे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला खनन से लेकर डीजीपी की पोस्टिंग तक उठाए सवाल, कहा- अगले चुनाव में होगी बीजेपी की वापसी
Next Article रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगी कटौती, CM हाउस फीडर भी रहेगा बंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल
October 10, 2026
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत
October 10, 2026
DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत
October 10, 2026
AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक
October 10, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?