मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM आज लोक भवन के समक्ष प्रदर्शन करेगा. रांची कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता जुट रहे हैं.
JMM Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) लोक भवन घेराव और प्रदर्शन के लिए तैयार है. रांची कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता जुट रहे हैं. रांची महानगर जिला समिति के अलावा खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा से भी पार्टी कार्यकर्ता रांची पहुंचे हैं. कुछ ही देर में कार्यकर्ता रांची कॉलेज मैदान से जुलूस के रूप में लोक भवन के लिए रवाना होंगे. प्रदर्शन में पार्टी के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे. रांची कॉलेज मैदान से लोक भवन के लिए कूच करेंगे कार्यकर्ता
JMM की रांची जिला समिति और महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है. रांची कॉलेज मैदान में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला और महानगर स्तर के नेता, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट रहे हैं. इसके बाद सभी जुलूस के रूप में लोक भवन के लिए रवाना होंगे. पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 सितंबर को लोक भवन के समक्ष प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.

SIR को लेकर JMM ने उठाये सवाल
महानगर समिति के संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तर से एसआइआर में की जा रही कथित मनमानी के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है. इसी मुद्दे को लेकर लोक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है. JMM की ओर से एसआइआर को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.
JMM ने इससे पहले भी एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग उठाई है. पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उसकी आपत्तियां हैं.
मंत्री-विधायक भी प्रदर्शन में होंगे शामिल
लोक भवन घेराव कार्यक्रम में JMM के मंत्री और विधायक भी हिस्सा लेंगे. खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा से कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद रांची कॉलेज मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है. जुलूस के लोक भवन पहुंचने के बाद वहां प्रदर्शन किया जाएगा.



