बरहरवा/साहिबगंज। सीआईबी मालदा और आरपीएफ मालदा टाउन की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, बैकपैक, टीटीई की वर्दी, बैज, पहचान पत्र, चेकिंग से जुड़े दस्तावेज और शिकायत पुस्तिका बरामद की गई। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय सरकार, निजिल शेख, शेख रबीउल और राहुल शेख के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर न्यू फरक्का-मालदा रेलखंड की ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है। संयुक्त टीम ने चारों को पार्सल गेट के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था।
मामले में जीआरपीएस मालदा टाउन थाना कांड संख्या 121/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(सी) और 317(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।



