• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 12:43 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार में 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलाव (New Rules from 1 October) लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

पटना। New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम आदमी पर पड़ने वाला है। इस स्टोरी में हम कुछ प्रमुख बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। बिना जानकारी के आपको नुकसान हो सकता है, तो आइए एक-एक कर इन बदलावों के बारे में जानते हैं…

Contents
LPG सिलिंडर के लिए BAA अनिवार्यजन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में बदलावSBI का कैश विदड्रॉल पर नया नियमबल्क FD पर समान दरेंबच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की फ्री सुविधा खत्मप्रॉपर्टी टैक्स पर जुर्माना

LPG सिलिंडर के लिए BAA अनिवार्य

बिहार समेत पूरे देश के घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत एलपीजी सिलिंडरों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) कराना अनिवार्य हो गया है।

अगर कोई उपभोक्ता तय समय सीमा तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो उसके गैसे सिलिंडरों की बुकिंग या आपूर्ति तो बंद नहीं होगी, लेकिन उसे सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

अगर आपने BAA पहले ही पूरा कर लिया है तो दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपका रिफिल पहले की तरह जारी रहेगा।

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में बदलाव

जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम के नए प्रावधान लागू होंगे। नए नियमों के तहत, जन्म या मृत्यु के 21 दिनों के अंदर भीतर रजिस्ट्रेशन फ्री और सरल रहेगा।

वहीं, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण में देरी होने पर अब नए प्रावधानों के तहत जुर्माने और कड़ी अनुमति का प्रवाधान है।

एक वर्ष से अधिक और दो वर्ष के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन के लिए उपजिलाधिकारी या जिलाधिकारी के कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अनुमति जरूरी होगी।

ऐसे में अब किसी की मौत होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म होने पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में बिल्कुल भी देरी न करें।

SBI का कैश विदड्रॉल पर नया नियम

अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है, तो नया नियम जानना बहुत जरूरी है। स्टेट बैंक ब्रांच के जरिए खोले गए ‘बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट’ से कैश निकालने के चार्ज में बदलाव कर रहा है।

इसके तहत, 1 अक्टूबर से महीने में चार बार कैश निकालना फ्री रहेगा। इसके बाद आपको हर बार कैश निकालने पर 15 रुपये और उस पर लागू GST देना होगा।

बल्क FD पर समान दरें

बैंक अब एक ही शहर/क्षेत्र की अलग-अलग शाखाओं में बल्क एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर नहीं कर सकेंगे। दरें सभी जगह समान और पारदर्शी होंगी।

अब 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की FD बल्क डिपॉजिट मानी जाएगी। पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये थी। बल्क FD पर बैंक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग ब्याज दर तय कर सकेंगे।

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की फ्री सुविधा खत्म

आधार कार्ड में  बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की फ्री सुविधा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। 1 अक्टूबर से फिंगरप्रिंट, फोटो आदि के अपडेट करने के लिए 125 रुपये फीस देनी होगी। अगर फीस से बचना है, तो 30 से पहले अपडेट करा डालें।

प्रॉपर्टी टैक्स पर जुर्माना

पटना नगर निगम क्षेत्र के संपत्तिधारकों के लिए संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके बाद एक अक्टूबर से बकाया कर की मूल राशि पर हर माह 1.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। बकाया जितने समय तक रहेगा, देनदारी उतनी ही बढ़ती जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज
Next Article SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?