• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 12:45 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

Steel Authority Of India Limited बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सदस्यों का संकट गहरा गया है, जिससे कंपनी प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

बोकारो। SAIL Board Director: स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड बोर्ड आफ डायरेक्टर में सदस्यों का संकट पूरी तरह से गहरा गया है। इससे कंपनी प्रबंधन की चिंता काफी बढ़ गई है।

आलम यह है की बोर्ड का कोरम एवं आवश्यक समितियां पूरी नही होने की वजह से सेल मुख्यालय को अपने आधुनिकीकरण कार्य, बड़े निवेश तथा रणनीतिक व नीतिगत फैसलों को मंजूरी लेने में अब कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

सेल बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की कमी के कारण कंपनी प्रबंधन पर सेबी के कॉरपोरेट गवर्नेंस नियमों के अनुपालन का दबाव भी बढ़ गया है। इससे सेल मुख्यालय पर सेबी के नियमों का उल्लंघन के तहत भारी जुर्माना लगने की आशंका प्रबल होती जा रही है।सेल बोर्ड में सदस्यों के कुल 18 पद सृजित है, इनमें कार्यवाहक निदेशक के 9, स्वतंत्र निदेशक के 7 तथा भारत सरकार की ओर से नामित दो पद शामिल है। वर्तमान समय में निदेशक मंडल में 18 में मात्र 10 सदस्य ही अपनी सेवा दे रहे है।इसमें भी भारत सरकार की ओर से नामित सदस्य सह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अभिजित नरेंद्र 30 सितंबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत हो जाएंगे।

इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 से सेल निदेशक मंडल में सदस्यों की संख्या घटकर 10 से 9 हो जाएगी। इससे कंपनी प्रबंधन के सामने कई चुनौतियां और कारपोरेट गवर्नेंस से जुड़े जोखिम खड़े हो जाएंगे।

नई नियुक्तियां के लिए इस्पात मंत्रालय पर टिकी नजर

सार्वजनिक लोक उपक्रम की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड पर सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत लगे जुर्माना को देखते हुए अब सेल मुख्यालय सकते में है। सेल बोर्ड में सदस्यों के संकट से उबरने के लिए कंपनी प्रबंधन की निगाह अब इस्पात मंत्रालय पर टिकी हुई है।

इसके लिए बाकायदा सेल प्रबंधन इस्पात मंत्रालय व लोक उद्यम चयन समिति से अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक तथा भारत सरकार की ओर से नामित सदस्यों के रिक्त पदों को तुरंत भरने तथा नियुक्तियां में तेजी लाने का आग्रह की है।

वर्तमान समय में सेल निदेशक मंडल के कार्यवाहक निदेशक के कुल 9 पद में 8 सदस्य, स्वतंत्र निदेशक के 7 में से 1 सदस्य तथा भारत सरकार की ओर से नामित 2 में से 1 सदस्य अपनी सेवा दे रहे है।

इनमें अध्यक्ष पद पर कंपनी के सीएमडी डा. एके पंडा, निदेशक कार्मिक केके सिंह, निदेशक माइनिंग मनीष राज गुप्ता, निदेशक वाणिज्यिक टीएस नटराजन, बोकारो, भिलाई, राउरकेला व दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बतौर कार्यवाहक निदेशक के पद पर सेवा दे रहे है।

जबकि स्वतंत्र निदेशक के पद पर प्रणव राय तथा भारत सरकार की ओर से नामित सदस्य के तौर पर एक मात्र अधिकारी अभिजित नरेंद्र कार्यरत है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Next Article बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
झारखंड

बोकारो में बिजली दरों में बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को झटका; 1 अक्टूबर से नई दरें लागू

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?