• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > साहिबगंज > कार्यवाई, गंगा किनारे अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़ाया

कार्यवाई, गंगा किनारे अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़ाया

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2025/03/06 at 6:13 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

मामले में दो ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी

उधवा/साहेबगंज : राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत में गंगा किनारे अवैध रूप से जेसीबी लगाकर मिट्टी उत्खनन किए जाने और परिवहन मामले में एसडीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी गांव में गंगा किनारे अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन किए जाने की सूचना एसडीओ को मिली थी। सूचना के सत्यापन हेतु बुधवार को टीम गठित कर एसडीओ राजमहल बिमल सोरेन के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। उधर छापेमारी के दौरान मौके पर एसडीओ ने देखा कि ट्रैक्टर से मिट्टी का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। उधर एसडीओ के छापेमारी से कई ट्रैक्टर भागने में सफल थे। जबकि दो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहे। एक ट्रैक्टर स्वराज कंपनी तो दूसरा सोनालिका कंपनी की थी। दोनों ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट दर्ज नहीं थी। दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर एक ट्रैक्टर को वहां के उप मुखिया नईम शेख के जिम्मा पर सौंपा गया है। जबकि दूसरा ट्रैक्टर को राधानगर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि गंगा नदी का मिट्टी का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन एवं विक्रय करना संज्ञेय अपराध है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी। वही मामले को लेकर एसडीओ बिमल सोरेन के बयान पर कांड संख्या 70/25 के तहत ट्रैक्टर चालक व मालिक के विरुद्ध बीएनएस 2023 एवं झारखंड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2024 के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में राजमहल थाना के पुअनी विक्रम कुमार, विकास सेठ आदि सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विधायक ने सदन में उठाया मामला,कहा राजमहल रेलवे स्टेशन से हो ट्रेनों का परिचालन
Next Article झामुमो नेता ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीबी गड्ढों मजार शरीफ पहुंचे विधायक एमटी राजा, चादरपोशी कर क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की मांगी दुआ
June 25, 2026
केचुआ पुल के समीप भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
June 21, 2026
सड़क नहीं, दलदल का सफर! वर्षों से बदहाल सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
June 20, 2026
बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
June 20, 2026

You Might Also Like

झारखंडदेश और दुनियाराजनीतिसाहिबगंज

बीबी गड्ढों मजार शरीफ पहुंचे विधायक एमटी राजा, चादरपोशी कर क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की मांगी दुआ

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदेश और दुनियासाहिबगंज

केचुआ पुल के समीप भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडसाहिबगंज

सड़क नहीं, दलदल का सफर! वर्षों से बदहाल सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदिल्लीदेश और दुनियासाहिबगंज

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?