• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > गौ सेवा, जनसेवा और खेती में ही सुकून तलाशते हैं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव

गौ सेवा, जनसेवा और खेती में ही सुकून तलाशते हैं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव

CHANDAN SINGH
Last updated: 2025/07/23 at 3:25 AM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

— “गांव की मिट्टी और बुजुर्गों का आशीर्वाद खींच लाता है वापस खेतों की ओर”: सुनील यादव

साहिबगंज: जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव इन दिनों एक अलग ही पहचान के साथ लोगों के बीच चर्चा में हैं। आधुनिकता की दौड़ में जहां अधिकांश लोग शहर की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं सुनील यादव का लगाव आज भी गांव, खेती और गौ सेवा से बना हुआ है।

जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव आज भी प्रतिदिन अपने बथान में मवेशियों की सेवा में जुटे नजर आते हैं। इसके बाद वे अपनी खुद की जमीन पर खेती-बाड़ी करते हैं। उनका कहना है कि गौ माता की सेवा और कृषि कार्य करना उनके परिवार की पुरानी परंपरा रही है, जिसे वे आज भी उसी श्रद्धा और भाव से निभा रहे हैं। उपाध्यक्ष यादव ने जानकारी दी कि जब वे पहली बार जिला परिषद उपाध्यक्ष बने थे, तब उनके पास मात्र 70 गायें थीं, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो चुकी है। गायों की सेवा से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।

                  उनका स्पष्ट मानना है कि “देश की आत्मा गांवों में बसती है और जो सुकून खेतों में मिलता है, वह शहरों के चमक-धमक में नहीं मिलता।” इतना ही नहीं, उन्होंने कई एकड़ कृषि योग्य भूमि भी अधिग्रहित की है, जहां वे खुद खेती करते हैं। उनकी दिनचर्या इस बात की मिसाल है कि कैसे व्यस्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी कोई अपनी जड़ों से जुड़ा रह सकता है।

                   उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और राजमहल के पूर्व सांसद देवीधन बेसरा जैसे नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी भी मवेशी पालन और खेती से जुड़े रहे हैं, और यह देश की परंपरा का हिस्सा है।

बाढ़ का दंश: फसलें डूबीं, घर डूबे…. मसीहा बनकर फिर पहुंचेंगे सुनील यादव

जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बाढ़ की हालत को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इन दिनों गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बीते दिन नाव से कई इलाकों का दौरा किया गया। बाढ़ के कारण फसलें और मवेशियों के लिए हरा चारा पूरी तरह डूब चुका है। हालांकि अभी जानमाल सुरक्षित है, लेकिन जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वे पूरी तत्परता से लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। साथ ही, जिला प्रशासन से समय रहते बाढ़ पीड़ितों और मवेशियों के लिए समुचित व्यवस्था करने की अपील की है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: जिले में बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात, दियारा से पलायन शुरू… बाढ़ में घिरे मवेशी, चारे और शरण को तरस रहे पशुपालक
Next Article Sahibganj: रणधीर प्रसाद बने साहिबगंज जिलाध्यक्ष, श्रवण मोदी को जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JTET 2026: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल रखने पर रोक, सिर्फ इन दो अधिकारियों को मिलेगी छूट
October 17, 2026
RPF के नए महानिदेशक बने IPS जितेंद्र कुमार, साहिबगंज रेल पोस्ट पर डिजिटल अंदाज में हुआ स्वागत
October 17, 2026
सप्तमी पर तालबन्ना दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याएं हुईं शामिल
October 17, 2026
सांसद विजय हांसदा ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत से की मुलाकात
October 17, 2026

You Might Also Like

JTET 2026: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल रखने पर रोक, सिर्फ इन दो अधिकारियों को मिलेगी छूट

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

RPF के नए महानिदेशक बने IPS जितेंद्र कुमार, साहिबगंज रेल पोस्ट पर डिजिटल अंदाज में हुआ स्वागत

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

सप्तमी पर तालबन्ना दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याएं हुईं शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

सांसद विजय हांसदा ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत से की मुलाकात

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?