बोरियो। बोरियो बाजार के बेलटोला निवासी सफीरुद्दीन अंसारी मजदूरी करने गुजरात गया था, लेकिन पिछले 10 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिजनों ने लोगों से युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सफीरुद्दीन से संपर्क नहीं हो पा रहा है और संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा चुकी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सफीरुद्दीन कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 8434203602 पर संपर्क कर सूचना दें। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से युवक का जल्द पता चल सकेगा।



