Cमिर्जाचौकी/साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक राजेश कुमार सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
————-
पोखर के पास बेहोशी की हालत में मिले
जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना स्थित मुकदम टोला के निवासी थे। पिछले कुछ वर्षों से मिर्जाचौकी में घर बनाकर रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उनका एक दोस्त उन्हें घर से बुलाकर ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वह पोखर के पास एक बाउंड्री के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घर लाया गया और उपचार के लिए साहिबगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी संजू देवी और बहन संगीता कुमारी ने आरोप लगाया कि दोस्त ने शराब में कुछ मिलाकर उन्हें पिला दिया, जिससे उनकी मौत हुई। बहन के अनुसार, घटना के बाद से आरोपित युवक घर से फरार है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र देवांशु एवं अंश को छोड़ गए हैं।
पुलिस के अनुसार, परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
‐—– दोस्त पर बुलाकर ले जाने और शराब में कुछ मिलाने का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
मिर्जाचौकी/साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक राजेश कुमार सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।