राजमहल। संवाददाता। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरला निवासी रजनीकांत महतो (20) मंगलवार को मोटरसाइकिल से साहिबगंज जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणचक के समीप उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राजमहल थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर निवासी शकुंतला देवी (46) और रजनीकांत महतो सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



