• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,जेल

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,जेल

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2026/10/07 at 12:23 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर चौक के पास देर रात झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से देशी कट्टा, 9 एमएम जिंदा कारतूस, 3,880 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से एक ग्रे रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए राजमहल एसडीओपी विमलेश त्रिपाठी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि देर रात को राधानगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राधानगर चौक के समीप कुछ लोग आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडीह निवासी गौरव यादव (25) और पंकज भगत (25) के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार गौरव यादव की तलाशी लेने पर उसकी कमर के बाएं हिस्से में खोसा हुआ एक देशी कट्टा बरामद हुआ। उसके पैंट की पिछली जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा उसके पास से 3,880 रुपये नकद और नीले रंग का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी पंकज भगत की तलाशी के दौरान उसके पैंट की दाहिनी जेब से काले रंग का कीपैड नोकिया मोबाइल फोन मिला। दोनों आरोपियों के पास से ग्रे रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 354/26, बीएनएस-2023 की धारा 317 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गौरव यादव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 10 अगस्त 2023 में तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 49/23 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26/35 के तहत मामला दर्ज है।कार्रवाई में राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम सिंह सोय, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक गजाधर कुमार पासवान, राधानगर थाना रिजर्व गार्ड के हवलदार राजकिशोर यादव, आरक्षी गगन कुमार सिंह तथा चौकीदार सुदीप्त मंडल शामिल रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Vietnam Accident: योग शिक्षक के परिजनों को आज पांच लाख का चेक सौंपेंगे श्रम मंत्री
Next Article गंगा कटाव से जूझ रहे रेल ट्रैक को मिली राहत, आठवें दिन डाउन लाइन पर परिचालन बहाल|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित|
October 7, 2026
चापाकल के मोटर में करंट आने से युवक की मौत|
October 7, 2026
नगर परिषद क्षेत्र में 1.22 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास|
October 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत साहिबगंज में निकली भव्य सेवा-ज्योति यात्रा|
October 7, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

शिक्षकों के राष्ट्रीय मुद्दों पर 12 प्रस्ताव पारित, शीतकालीन सत्र में संसद मार्च का ऐलान|

By Priyanka Kumari
Uncategorized

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या का खुलासा, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घटनास्थल से चाकू और चप्पल बरामद

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Uncategorized

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार पहुंचे साहिबगंज

By AMRIT RAJ
Uncategorized

सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव, धरने पर बैठे

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?