• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > युवाओं का पलायन रोकना है तो लाने होंगे उद्योग’; ब्रिक्स समिट में सहरसा विधायक ने पेश किया आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप

युवाओं का पलायन रोकना है तो लाने होंगे उद्योग’; ब्रिक्स समिट में सहरसा विधायक ने पेश किया आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/10 at 12:58 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE
सहरसा सदर विधायक ई आईपी गुप्ता ने युनाइटेड इकोनॉमिक ब्रिक्स समिट 2026 में बिहार में निवेश और उद्योग स्थापित करने की पुरजोर अपील की. उन्होंने राज्य की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं का पलायन रुकेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

सहरसा. नई दिल्ली के लोकनायक भवन में गुरुवार को आयोजित युनाइटेड इकोनॉमिक ब्रिक्स समिट 2026 में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा सदर विधायक ई आईपी गुप्ता ने बिहार के विकास और आर्थिक समृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने देश-विदेश से पहुंचे उद्योगपतियों, व्यापारियों, निवेशकों और उद्यमियों से बिहार में उद्योग एवं व्यापार स्थापित करने की अपील की.

बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं

विधायक ई आईपी गुप्ता ने कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली युवाओं के साथ पर्याप्त मानव संसाधन और विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं. राज्य में निवेश और उद्योगों का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार को केवल श्रम और प्रतिभा उपलब्ध कराने वाला राज्य नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार और निवेश का मजबूत केंद्र बनाना समय की मांग है.

पलायन रोकने के लिए राज्य में रोजगार जरूरी

ई आईपी गुप्ता ने कहा कि रोजगार के लिए बिहार के युवाओं का दूसरे राज्यों की ओर पलायन बड़ी चुनौती है. इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए राज्य में ही उद्योग, रोजगार और उद्यमिता के अवसर विकसित करने होंगे. उन्होंने कहा कि निजी निवेश, उद्योग और व्यापार बिहार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. निवेशकों से बिहार की संभावनाओं को समझने और यहां उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

समावेशी विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

समिट में मौजूद आईआईपी नेताओं ने कहा कि पार्टी बिहार में समावेशी विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी. बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहित करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है.

आईआईपी के कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में आईआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सुपौल जिला लोकसभा प्रभारी राजकुमार दास, बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह सहरसा जिला प्रभारी डॉ. धनोज कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार दास और दिल्ली प्रदेश महासचिव संजय कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पुराने सिक्कों के बदले 86 लाख देने का झांसा, राजमिस्त्री से 43 हजार की साइबर ठगी
Next Article भागलपुर: टिल्हाकोठी राहत शिविर में भात के लिए मची अफरातफरी, भूखे पीड़ित टूटे; जलमग्न TMBU में नाव से डिग्री ले रहे छात्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवगछिया: सूखे नशे की लत में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान; आधी रात चौकी के नीचे छिपकर सिर पर मूसल से किए ताबड़तोड़ वार
September 10, 2026
सुलतानगंज: बाजार की मांग के अनुरूप फसल चुनें किसान; खरीफ किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिया फसल विविधीकरण और जैविक खेती का मंत्र
September 10, 2026
सुलतानगंज: ‘हे गंगा मइया, अबै लौटि जा; भूल-चूक माफ करो’—आंचल फैलाकर रो पड़ीं 60 वर्षीय मनोरमा; छतों पर कट रही रातें
September 10, 2026
भागलपुर: टिल्हाकोठी राहत शिविर में भात के लिए मची अफरातफरी, भूखे पीड़ित टूटे; जलमग्न TMBU में नाव से डिग्री ले रहे छात्र
September 10, 2026

You Might Also Like

बिहारभागलपुर

नवगछिया: सूखे नशे की लत में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान; आधी रात चौकी के नीचे छिपकर सिर पर मूसल से किए ताबड़तोड़ वार

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

सुलतानगंज: बाजार की मांग के अनुरूप फसल चुनें किसान; खरीफ किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिया फसल विविधीकरण और जैविक खेती का मंत्र

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

सुलतानगंज: ‘हे गंगा मइया, अबै लौटि जा; भूल-चूक माफ करो’—आंचल फैलाकर रो पड़ीं 60 वर्षीय मनोरमा; छतों पर कट रही रातें

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

भागलपुर: टिल्हाकोठी राहत शिविर में भात के लिए मची अफरातफरी, भूखे पीड़ित टूटे; जलमग्न TMBU में नाव से डिग्री ले रहे छात्र

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?