• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > करियर को लेकर छात्रों की उलझन दूर करेंगी वैशाली कलेक्टर की ये बातें, बताया पढ़ाई का सही तरीका

करियर को लेकर छात्रों की उलझन दूर करेंगी वैशाली कलेक्टर की ये बातें, बताया पढ़ाई का सही तरीका

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:52 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

हाजीपुर में ‘हमारी कलेक्टर दीदी’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया।

हाजीपुर। छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति वैशाली की कलेक्‍टर वर्षा सिंह अनूठी पहल कर रही हैं। 

Contents
5वीं से 12वीं तक की NCERT की पुस्‍तकें पढ़ेंअनुशासन से कम होगा तनाव

शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में ‘हमारी कलेक्टर दीदी’ कार्यक्रम के तहत करियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भगवानपुर, बिदुपुर और रामदौली के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यशाला में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। छात्र-छात्राओं ने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की रणनीति और समय प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे।

5वीं से 12वीं तक की NCERT की पुस्‍तकें पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े छात्रा नंदनी के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा पांचवीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करना चाहिए।

साथ ही अच्छे समाचार-पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। स्कूली स्तर से तैयारी शुरू करने पर स्नातक तक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए विषयों की बुनियादी समझ और सभी विषयों की नियमित तैयारी जरूरी है।

अनुशासन से कम होगा तनाव

समय प्रबंधन पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्य निर्धारित समय और अनुशासन के साथ पूरा करना चाहिए। नियमित दिनचर्या से पढ़ाई के दौरान अनावश्यक तनाव कम होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संयम और धैर्य के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। कहा कि सफलता के लिए निरंतरता और ईमानदारी से मेहनत जरूरी है।

कार्यशाला में उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर कस्तुरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिसौनी प्रबोधी, जीए उच्च विद्यालय, भगवानपुर, जनता हाई स्कूल पानापुर धर्मपुर, बिदुपुर और शिव सागर विद्या मंदिर, रामदौली के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन और सैंपल प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया गया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का ऐसा रिकॉर्ड, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे! हत्या से लेकर रंगदारी तक… 44 मामले है दर्ज
Next Article सुदिव्य कुमार के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर
September 20, 2026
बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
September 20, 2026
गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र
September 20, 2026
तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर

By AMRIT RAJ
बिहार

हेलमेट पहन सिंघम स्टाइल में बाइक दौड़ाकर मंझवे घाट पहुंचे जमुई SP विश्वजीत दयाल; देखते ही बालू माफ‍िया में उड़ गए होश

By AMRIT RAJ
बिहार

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ही आजाद हुए मुसलमान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

By AMRIT RAJ
बिहार

गोपालगंज में 379 करोड़ की सड़क योजनाओं की धीमी चाल, बाइपास से थावे मंदिर तक ये काम अब भी बाकी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?