• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > फरक्का बैराज ने छीनी ब‍िहार के अंग नगरी से हिलसा की खुशबू! गंगा से स्वादिष्ट मछली गायब, बंगाल से 3000 रुपये KG मंगा रहे

फरक्का बैराज ने छीनी ब‍िहार के अंग नगरी से हिलसा की खुशबू! गंगा से स्वादिष्ट मछली गायब, बंगाल से 3000 रुपये KG मंगा रहे

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:14 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Hilsa Fish in Bhagalpur Ganga: फरक्का बराज के निर्माण के बाद भागलपुर की गंगा से हिलसा मछली विलुप्त हो गई है, जो कभी इस क्षेत्र की पहचान थी। अब विशेष मांग पर बंगाल से मंगाई जाती है, जबकि स्थानीय लोग ‘मिर्का’ मछली को विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं।

भागलपुर। Hilsa Fish in Bhagalpur Ganga:अपने खास जायके और भीनी-भीनी खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर हिलसा मछली— जिसे बंगाल में ‘इलिस माछ’ के नाम से जाना जाता है- का कभी बिहार के अंग क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। आज भले ही बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश को हिलसा का प्रमुख केंद्र माना जाता हो, लेकिन इतिहास के पन्नों और मछुआरों की स्मृतियों में दर्ज है कि कभी भागलपुर इस अनमोल मछली का प्राकृतिक आश्रय स्थल और प्रमुख प्रजनन क्षेत्र हुआ करता था।

Contents
अजगैवीनाथ से कहलगांव तक कभी होता था हिलसा का बसेराअब बंगाल से विशेष आर्डर पर मंगाई जाती है इलिशहिलसा की कमी पूरी कर रही ‘मिर्का’, शौकीन बोले- वो स्वाद कहां

गंगा की तेज और मचलती जलधारा में अठखेलियां करने वाली इस स्वादिष्ट मछली का अंग नगरी से पलायन फरक्का बराज के अस्तित्व में आने के साथ ही हो गया। बराज के निर्माण के बाद गंगा की अविरल और तीव्र धार स्थिर हो गई, जिससे समुद्र से मीठे पानी की ओर प्रजनन के लिए विपरीत दिशा में तैरने वाली हिलसा का स्वाभाविक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। नतीजा यह हुआ कि कभी भागलपुर की पहचान रही यह मछली आज यहां की गंगा से पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है।

अजगैवीनाथ से कहलगांव तक कभी होता था हिलसा का बसेरा

पुराने मछुआरों और स्थानीय बुजुर्गों की मानें तो साठ और सत्तर के दशक में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम से लेकर कहलगांव और बटेश्वर स्थान तक गंगा के कछार में हिलसा मछली भारी तादाद में मिला करती थी। मानसून की शुरुआत होते ही गंगा की उफनती धारा में यह मछली बंगाल की खाड़ी से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर भागलपुर और उससे आगे प्रयागराज तक पहुंचती थी।

स्थानीय मछली विक्रेता बताते हैं कि उस दौर में गंगा किनारे सुबह-शाम चांदी जैसी चमकीली हिलसा की टोकरियां उतरा करती थीं और स्थानीय बाजारों में इसकी जबरदस्त रौनक रहती थी। लेकिन फरक्का बराज बनने के बाद गंगा में पानी का ठहराव बढ़ गया और मछली का माइग्रेशन (प्रवासन चक्र) टूट गया। धीरे-धीरे भागलपुर की गंगा से हिलसा का नामोनिशान मिट गया।

अब बंगाल से विशेष आर्डर पर मंगाई जाती है इलिश

वर्तमान में भागलपुर के बाजारों की स्थिति यह है कि स्थानीय गंगा में हिलसा का मिलना नामुमकिन हो चुका है। मीनी मार्केट, स्टेशन चौक और आदमपुर बाजार के मछली व्यवसायियों का कहना है कि अब हिलसा केवल विशेष मांग पर ही उपलब्ध होती है।

शहर में बसे कुछ गिने-चुने बंगाली परिवार और मछली के चुनिंदा शौकीन जब अग्रिम आर्डर देते हैं, तब मालदा, हावड़ा या कोलकाता की मंडियों से बर्फ में पैक कर इसे मंगाया जाता है। परिवहन खर्च और सीमित उपलब्धता के कारण यह मछली अब बेहद महंगी बिकती है, जो आम लोगों की पहुंच से काफी बाहर हो चुकी है।

हिलसा की कमी पूरी कर रही ‘मिर्का’, शौकीन बोले- वो स्वाद कहां

हिलसा की अनुपलब्धता और आसमान छूती कीमतों के बीच स्थानीय लोगों ने इसका विकल्प तलाश लिया है। अधिकांश लोग अब स्वाद में हिलसा से कुछ हद तक मिलती-जुलती स्थानीय ‘मिर्का’ मछली से अपनी पसंद पूरी कर रहे हैं।

  • स्वाद के शौकीनों की पहली पसंद हिलसा का कभी प्रमुख प्राकृतिक आवास रहा था भागलपुर; गंगा की तेज धार में होती थी बहुतायत पैदावार
  • फरक्का बराज के निर्माण के बाद गंगा का बहाव धीमा होने और प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध होने से अंग क्षेत्र से पूरी तरह पलायन कर गई हिलसा
  • अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) से कहलगांव के बीच कभी आसानी से मिलने वाली मछली अब स्थानीय बाजार में बंगाली परिवारों के आर्डर पर मंगाई जा रही
  • स्थानीय बाजारों में हिलसा के स्वाद से मिलती-जुलती मिर्का मछली की बढ़ी मांग; मछली व्यापारियों और जानकारों ने बयां किया दर्द

बाजार में मछली की खरीदारी करने पहुंचे बंगाली समुदाय के अनिंदो चटर्जी और सुब्रतो मुखर्जी कहते हैं, “इलिस माछ सिर्फ एक भोजन नहीं, हमारी सांस्कृतिक परंपरा और स्वाद की पहचान है। पहले भागलपुर की गंगा से ताजी हिलसा मिल जाया करती थी, जिसका मीठा स्वाद आज भी याद आता है। अब तो खास त्योहारों पर बाहर से मंगाकर ही मन बहलाना पड़ता है। वह भी तीन हजार रुपये क‍िलो। लेक‍िन वो स्‍वाद कहां, जो स्वाद गंगा की ताजी मछली में था, वह हफ्तों बर्फ में दबी मछली में कहां!” 

पर्यावरणविदों का भी मानना है कि यदि बराजों पर सुरक्षित ‘फिश-पास’ (मछलियों के आवागमन का गलियारा) की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई, तो गंगा की यह ऐतिहासिक धरोहर केवल किताबों और पुरानी कहानियों तक ही सिमट कर रह जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कारोबार में AI लाएगा क्रांति! बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की वर्कशॉप में स्मार्ट और तेज बिजनेस का खुला राज
Next Article मुजफ्फरपुर में एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, चार नामजद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पटना में भागलपुर के स्केटर्स का शानदार जलवा! 2 गोल्ड समेत जीते कुल 7 मेडल, सारस और अद्विक अथर्व बने चैंपियन
September 20, 2026
शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप
September 20, 2026
पूर्वी चंपारण: पताही में 300 परिवारों को जीविका दिलाएगी शौचालय की सौगात, खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति
September 20, 2026
सुदिव्य कुमार के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना
September 20, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

पटना में भागलपुर के स्केटर्स का शानदार जलवा! 2 गोल्ड समेत जीते कुल 7 मेडल, सारस और अद्विक अथर्व बने चैंपियन

By AMRIT RAJ
बिहार

शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप

By AMRIT RAJ
बिहार

पूर्वी चंपारण: पताही में 300 परिवारों को जीविका दिलाएगी शौचालय की सौगात, खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

करियर को लेकर छात्रों की उलझन दूर करेंगी वैशाली कलेक्टर की ये बातें, बताया पढ़ाई का सही तरीका

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?