झारखंड में पीएम जनमन और अबुआ आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिले. नए आशियाने में प्रवेश के साथ लाभुकों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ.
बरहेट.झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के तहत बरहेट प्रखंड की सिमड़ा पंचायत के लक्ष्मीमहुआटांड़ और फूलभंगा गांव में खुशियों का माहौल रहा. यहां पीएम जनमन और अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नये पक्के घरों में गृह प्रवेश किया. इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर लाभुकों को नये घर में प्रवेश कराया.
पीएम जनमन और अबुआ आवास से गरीबों का सपना हो रहा साकार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर मिल रहा है.
पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : बीडीओ
मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने भी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और योग्य लाभुकों तक पहुंचना चाहिए.
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर उप प्रमुख रूपक साह, आवास समन्वयक मार्शल किस्कू, समदा सोरेन, मनोज कुमार, पंचायत सहायक अब्दुल जब्बार, शाहबाज आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे.



