• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सेना में भर्ती का सपना देखता था शिवा, फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में कोहराम

सेना में भर्ती का सपना देखता था शिवा, फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में कोहराम

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/03 at 4:21 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

सुसाइड नोट मिलने की बात, दो लोगों के नाम का जिक्र होने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय युवक शिवा राय का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मुन्ना राय के पुत्र शिवा राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवा पिछले करीब तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार देर रात वह घर पहुंचा था। गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा खोला तो शिवा को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की चर्चा :


घटना के बाद घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नोट में मौत की वजह का जिक्र करने के साथ दो लोगों के नाम भी लिखे होने की बात कही जा रही है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है और उसकी वास्तविकता क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सेना में जाने का था सपना :


बताया जाता है कि शिवा राय भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखता था। वह सेना के प्रति काफी आकर्षित था और आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह नियमित रूप से सुबह और शाम दौड़ लगाने जाता था। महज 20 वर्ष की उम्र में उसकी इस तरह मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी सदमे में हैं। शिवा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 80 हजार फॉलोअर्स होने की बात बताई जा रही है। उसकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उसके चाहने वालों के बीच भी शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच :


घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले कथित सुसाइड नोट की जांच करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
Next Article फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, कटाव ने बढ़ाई दियारावासियों की चिंता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुजरात में सड़क हादसे में उधवा के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
September 3, 2026
न्यू फरक्का में भू-धंसान से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग
September 3, 2026
फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, कटाव ने बढ़ाई दियारावासियों की चिंता
September 3, 2026
गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
September 3, 2026

You Might Also Like

गुजरात में सड़क हादसे में उधवा के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

न्यू फरक्का में भू-धंसान से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, कटाव ने बढ़ाई दियारावासियों की चिंता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?