मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के नामनगर पावर सबस्टेशन की बिजली मंगलवार सुबह 10 से दोपहर के 2 बजे तक बंद रहेगी उक्त बातों की जानकारी विद्युत विभाग के जेई नीलगगन ने दी। उन्होंने बताया कि नामनगर पावर सब स्टेशन में पुराना एबी स्विच बदलकर नया एबी स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा जिससे नाम नगर सबस्टेशन क्षेत्र की बिजली मंगलवार सुबह 10 बजे दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रहेगी उक्त निर्धारित समय के बाद सुचारू रूप से बिजली बहाल कर दी जाएगी।



