• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > Rupi Soren Funeral: रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, CM हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि

Rupi Soren Funeral: रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, CM हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/08 at 12:15 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है. आज नेमरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, CM हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गयीं. पैतृक गांव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. अंतिम विदाई के दौरान हेमंत सोरेन भावुक हो उठे और फूट-फूटकर रो पड़े. इस दौरान वहां मौजूद परिजनों और समर्थकों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया. रूपी सोरेन के निधन से पूरा नेमरा गांव शोक में डूबा रहा. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Contents
रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, CM हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्निराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया शोकरूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवारमंत्री चमरा लिंडा, आदित्य साहू, अर्जुन मुंडा पहुंचे अंतिम दर्शन के लिएबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलिरूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए सांसद ढुल्लू महतो भी पहुंचेबसंत सोरेन के झारखंड आने पर संशयपीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलिरूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

दिवंगत मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है. फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं. पूरा गांव गहरे शोक में डूबा है और माहौल पूरी तरह गमगीन है. इस बीच एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां की अंतिम विदाई के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े. उस वक्त आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते और ढांढस बंधाते नजर आए.दोपहर 3 बजे होगा मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झारखंड के कई मंत्री और विधायक नेमरा पहुंच चुके हैं. इस दौरान सभी की आंखें नम हैं. दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद और मंत्री संजय यादव उन्हें याद कर भावुक हो उठे. उन्होंने ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में कहा कि माता रूपी सोरेन हम दोनों को अपने बेटे की तरह मानती थीं.मां रूपी सोरेन को याद कर भावुक हुए देवघर विधायक

देवघर विधायक सुरेश पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को याद कर भावुक हैं. उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्हें देवी बताया. उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए एक देवी की तरह मां थीं, जिन्होंने सबको दुलार, प्यार और आशीर्वाद दिया. जब भी कोई उनके यहां जाता था, तो वे आशीर्वाद देती थीं. इसके अलावा भोजन और चाय के लिए जरूर पूछती थीं.नेमरा रवाना हुए CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुके हैं. इस दौरान सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम थे. उनके काफिले के पीछे-पीछे हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता भी गए. इस दौरान वे “रूपी सोरेन अमर रहें” के नारे लगाते रहे.नेमरा में रो पड़े लोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव नेमरा में शोक की लहर दौड़ गई. पूरा गांव गहरे मातम में डूबा हुआ है और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला. गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की आंखें नम हैं. जिस घर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन ने अपने संघर्ष के दिन बिताए थे, वहां आज सन्नाटा पसरा है. वहां रह रहे परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार रूपी सोरेन के निधन से पूरी तरह टूट चुके हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. नेमरा स्थित आवास पर मौजूद परिजनों ने आंखों में आंसू लिए उनसे जुड़ी पुरानी और अनसुनी यादों को साझा किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया शोक

झारखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूपी सोरेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. आदिवासी समाज के लोगों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे. हेमंत सोरेन जी, कल्पना सोरेन जी और उनके समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सीएम हेमंत सोरेन की मां के अंतिम दर्शन के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर पहुंच चुके हैं. इससे पहले वे अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि दे चुके हैं

मंत्री चमरा लिंडा, आदित्य साहू, अर्जुन मुंडा पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए

झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं. सभी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जी की माताजी, श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें.

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए सांसद ढुल्लू महतो भी पहुंचे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

बसंत सोरेन के झारखंड आने पर संशय

रूपी सोरेन के छोटे बेटे सह दुमका विधायक बसंत सोरेन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे या नहीं, इसकी आधिकारिक सूचना फिलहाल नहीं मिल सकी है. इस संबंध में जब झामुमो (JMM) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि बसंत सोरेन वर्तमान में सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे हैं और उनके रांची आने के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वे सुबह 9 बजे तक रांची पहुंच सकते हैं.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन  के साथ पीएम मोदी की तस्वीर
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के साथ पीएम मोदी की तस्वीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने संताली भाषा में ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए. शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद झारखंड के सभी दिग्गज राजनेताओं का उनके मोरहाबादी स्थित घर पर आना जाना लगा हुआ है. बुधवार रात में ही हिल व्यू अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. वह बीते कुछ दिनों से लगातार अस्वस्थ्य चल रही थीं. लेकिन बुधवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार नेमरा में होगा. बीते साल शिबू सोरेन का भी अंतिम संस्कार यहीं हुआ था.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मां के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठे हेमंत सोरेन, भावुक कर देने वाला दृश्य; नेमरा रवाना हुआ काफिला
Next Article झारखंड DGP की नियुक्ति का नियम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत, तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JPSC-CGL रद्द मामला: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, सरकार ने बताई- क्यों करनी पड़ी पूरी परीक्षा कैंसिल
October 8, 2026
JSSC CGL पेपर लीक का खुलासा! प्रिंटिंग प्रेस कर्मी ने रट लिए थे सवाल-जवाब, ऐसे खुला पूरा खेल
October 8, 2026
झारखंड की जेलों में खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव और JSSC सचिव को नोटिस
October 8, 2026
काली मंदिर में रात के अंधेरे में चोरी, सुबह टूटा ताला देख पुजारी के उड़े होश
October 8, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

JPSC-CGL रद्द मामला: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, सरकार ने बताई- क्यों करनी पड़ी पूरी परीक्षा कैंसिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JSSC CGL पेपर लीक का खुलासा! प्रिंटिंग प्रेस कर्मी ने रट लिए थे सवाल-जवाब, ऐसे खुला पूरा खेल

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडरांची

झारखंड की जेलों में खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव और JSSC सचिव को नोटिस

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JSCA Stadium: बोले बिचौलिये: दोगुनी कीमत पर जितना चाहिए, उतना मैच का टिकट मिल जायेगा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?