मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. नेमरा के लिए रवाना हुए काफिले का भावुक दृश्य.
रामगढ़. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठकर पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए. फूलों से सजी एंबुलेंस में मुख्यमंत्री अपनी मां के पार्थिव शरीर के समीप बैठे रहे. इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. मां के साथ एंबुलेंस में बैठे रहे मुख्यमंत्री
गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को लेकर काफिला कोठार ओवरब्रिज के समीप से नेमरा गांव के लिए रवाना हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंबुलेंस में अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ बैठे रहे. फूलों से सजी एंबुलेंस के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
रामगढ़ डीसी-एसपी ने संभाली काफिले की अगुवाई
मुख्यमंत्री के काफिले की अगुवाई रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत कर रहे थे. काफिले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे. एंबुलेंस के आगे मुख्यमंत्री का काफिला चल रहा था.
नेमरा में अंतिम संस्कार की तैयारी
रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए नेमरा ले जाया जा रहा है. मुख्यमंत्री के अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ गांव की ओर रवाना होने का दृश्य बेहद भावुक रहा. एंबुलेंस के पीछे बड़ी संख्या में लोगों का काफिला भी चल रहा था.
रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. अब नेमरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं.



