संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर 34 मत पाकर राजेश अग्रवाल को 3 वोट से हराया
साहिबगंज। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को रांची में हुए चुनाव में साहिबगंज के आकाश पांडे ने जीत दर्ज की। इस पद के लिए साहिबगंज से आकाश पांडे और राजेश अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। मतदान में आकाश पांडे को 34 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश अग्रवाल को 31 मत मिले। इस तरह आकाश पांडे ने तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव में मतदान के लिए साहिबगंज जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष चेतन भारतीया, सचिव जय प्रकाश सिंह, सह सचिव रमेश तिवारी समेत अन्य अपेक्षित मतदाता 12 सितंबर को वनांचल एक्सप्रेस से रांची रवाना हुए थे। सभी ने रविवार को चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
आकाश पांडे की जीत की खबर साहिबगंज पहुंचते ही चैंबर सदस्यों में खुशी का माहौल बन गया। सदस्यों ने इसे साहिबगंज के व्यापारिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आकाश पांडे को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



