बांझी। संवाददाता। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक अवसर पर बुधवार को बांझी बाजार में ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान पूरा बांझी बाजार धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के रंग में नजर आया। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के बीच शरबत, पानी और मिठाई का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर बाजार में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।



