• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > ग्राहक से पहले पहुंच गयी पुलिस: देवघर में चोरी का ट्रैक्टर बेचने पहुंचे युवक पर शिकंजा

ग्राहक से पहले पहुंच गयी पुलिस: देवघर में चोरी का ट्रैक्टर बेचने पहुंचे युवक पर शिकंजा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/24 at 12:47 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मोहनपुर पुलिस ने चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर और होंडा साइन मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. युवक ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. चोरी के ट्रैक्टर की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक युवक को मोहनपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के पिरामोह गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव (27) है. पुलिस ने उसके पास से लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है.

Contents
ग्राहक को ट्रैक्टर दिखाने पहुंचा था, पुलिस ने दबोचाकागजात नहीं दिखा सका, पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारीपहले से भी दर्ज हैं चोरी के मामले

ग्राहक को ट्रैक्टर दिखाने पहुंचा था, पुलिस ने दबोचा

थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसआइ मनिंद्र कुमार को सूचना के सत्यापन के लिए भेजा गया.

चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी के पास एक युवक ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राहक को दिखाने पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल से भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया.

कागजात नहीं दिखा सका, पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारी

पूछताछ के दौरान युवक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने करीब एक वर्ष पूर्व सारठ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की.

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद उसने ट्रैक्टर को जंगल में छिपाकर रखा था. बाद में फाइनेंसर से खरीदा हुआ बताकर ट्रैक्टर से खेत की जुताई और ट्रेलर भाड़े पर चलाता था.

वहीं, युवक ने होंडा साइन मोटरसाइकिल भी देवघर से चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है, जबकि बाइक का नंबर घिसा हुआ पाया गया.

पहले से भी दर्ज हैं चोरी के मामले

एसआइ मनिंद्र कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सरैयाहाट और तालझारी थाने में भी चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस अब चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सिंहवाड़ा, बटेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next Article एसआईआर को लेकर बरहेट में मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: बाढ़ में मदद का हाथ बढ़ाकर दिलों में जगह बना रहे रामनाथ पासवान
September 13, 2026
Ranchi: फेडरेशन चैंबर चुनाव में आकाश पांडे ने दर्ज की जीत
September 13, 2026
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
September 12, 2026
बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026

You Might Also Like

राजनीतिझारखंडरांचीसाहिबगंज

Ranchi: फेडरेशन चैंबर चुनाव में आकाश पांडे ने दर्ज की जीत

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?