• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > Patna AIIMS में अब मरीजों का इंतजार होगा कम, नियुक्त होंगे 7 न्यूरोसर्जन समेत 27 नए डॉक्टर

Patna AIIMS में अब मरीजों का इंतजार होगा कम, नियुक्त होंगे 7 न्यूरोसर्जन समेत 27 नए डॉक्टर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 3:26 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

एम्स पटना में मरीजों की लंबी वेटिंग कम करने के लिए 27 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इनमें सात न्यूरोसर्जन सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जिससे सर्जरी की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी।

 पटना। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में इलाज के लिए मरीजों की लंबी वेटिंग कम करने की कवायद तेज हो गई है। अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों में 27 नए डॉक्टरों की नियुक्ति का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इनमें सबसे अधिक न्यूरोसर्जरी के सात डॉक्टर शामिल हैं।

इनके अलावा ऑर्थोपेडिक्स, ट्रामा एंड इमरजेंसी मेडिसिन, मेडिसिन इमरजेंसी, रेडियोथेरेपी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी समेत अन्य विभागों में भी चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। नियुक्ति प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की जांच की गई है।

करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को प्रोविजनली एलिजिबल माना गया है। इनकी ओर से जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण अपात्र घोषित किया गया है।

सर्जरी वाले मरीजों को सबसे अधिक इंतजार

एम्स पटना में सर्जरी से जुड़े मरीजों को सबसे अधिक वेटिंग का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में मरीजों को दो से चार महीने तक की तारीख मिल रही है। लंबे इंतजार के कारण गंभीर बीमारी से जूझ रहे कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर होते हैं।

न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स जैसे विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से आपरेशन की क्षमता बढ़ने और वेटिंग कम होने की उम्मीद है।

एम्स प्रशासन की ओर से एनेस्थेसिया, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, रेडियोलॉजी, ट्रामा एंड इमरजेंसी मेडिसिन, रेडियोथेरेपी सहित कई विभागों में फैकल्टी पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद भी शामिल थे।

देशभर से बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के अनुभव, एनओसी, मेडिकल पंजीकरण प्रमाणपत्र, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों में कमी मिली है।

ऐसे अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सही पाए जाने और निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद ही उनकी नियुक्ति पर अंतिम निर्णय होगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
Next Article मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुंगेर में अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा! हाईवा को लड़ैयाटांड़ में पकड़ा, खनन विभाग ने लगाया 4.22 लाख का जुर्माना
September 14, 2026
मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज
September 14, 2026
पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
September 14, 2026
भोजपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
September 14, 2026

You Might Also Like

बिहारमुंगेर

मुंगेर में अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा! हाईवा को लड़ैयाटांड़ में पकड़ा, खनन विभाग ने लगाया 4.22 लाख का जुर्माना

By AMRIT RAJ
बिहार

मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात

By AMRIT RAJ
बिहार

भोजपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?