समस्तीपुर। Patliputra Purnia Special Train: फेस्टिवल सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है।
रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली 03215/03216 स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। विस्तारित अवधि के तहत अब यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी।
ट्रेन परिचालन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में परिचालित होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर चलेगी।
नहीं बदला रूट व समय
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय सारणी और मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह विस्तार दिया गया है।
पूर्व मध्य रेल की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों के साथ मौजूदा स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी लगातार बढ़ाई जा रही है।
यात्रियों को बड़ी राहत
इस स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ने से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। फेस्टिवल सीजन में घर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
पटना और सीमांचल के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक साबित हो रही है।



