• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या का खुलासा, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घटनास्थल से चाकू और चप्पल बरामद

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या का खुलासा, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घटनास्थल से चाकू और चप्पल बरामद

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2026/10/05 at 8:27 AM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप एनएच सड़क पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अधेड़ गौर चंद्र बागती की गला रेतकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती (44) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने आपसी रंजिश को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।इस संबंध में सोमवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब 4:45 बजे राधानगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर चौक के समीप एनएच सड़क पर मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए साहेबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में मोहनपुर निवासी मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक कड़ाई से पूछताछ के दौरान बहादुर बागती ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश के कारण उसने गौर चंद्र बागती की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही एवं पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू तथा घटनास्थल से एक चप्पल बरामद की गई।मामले को लेकर राधानगर थाना में कांड संख्या 353/26, दिनांक 04.10.2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस-2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम सिंह सोय सहित रिजर्व गार्ड के जवान हवलदार राजकिशोर यादव एवं आरक्षी गगन कुमार सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पांचवें दिन भी गंगा कटावरोधी अभियान जारी, 50 से अधिक अधिकारी और 1200 से ज्यादा कर्मी मोर्चे पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांचवें दिन भी गंगा कटावरोधी अभियान जारी, 50 से अधिक अधिकारी और 1200 से ज्यादा कर्मी मोर्चे पर
October 3, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद ‘संत जेवियर्स’ नाम के दुरुपयोग पर स्कूल प्रबंधन सख्त
October 3, 2026
हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार पहुंचे साहिबगंज
October 3, 2026
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जिउतिया पर्व
October 3, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार पहुंचे साहिबगंज

By AMRIT RAJ
Uncategorized

सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव, धरने पर बैठे

By AMRIT RAJ
Uncategorized

Durga Puja 2026: पंडालों में बिजली कनेक्शन और लाइटिंग को लेकर JBVNL ने जारी की गाइडलाइन, पढ़ें पूरी खबर

By Priyanka Kumari
Uncategorized

झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?