• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड SIR में बड़ा खुलासा: मांडर में 35 नाम हटाने की साजिश, जमशेदपुर में 3 अफगानी नागरिक मतदाता सूची में मिले

झारखंड SIR में बड़ा खुलासा: मांडर में 35 नाम हटाने की साजिश, जमशेदपुर में 3 अफगानी नागरिक मतदाता सूची में मिले

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/10 at 1:42 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से जुड़ी दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। रांची के मांडर में 35 ग्रामीणों के नाम हटाने के लिए कथित तौर पर गलत दावे पेश किए गए, जबकि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए। दोनों मामलों ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
मांडर में 35 ग्रामीणों के नाम हटाने का प्रयासजमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिले

मांडर में 35 ग्रामीणों के नाम हटाने का प्रयास

मांडर प्रखंड के सुरसा गांव स्थित बूथ संख्या 191 पर दो बूथ लेवल एजेंटों (BLA) ने छह सितंबर को 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए। आवेदनों में इन मतदाताओं को गांव से अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया था।

बीएलओ को दावों पर संदेह हुआ तो उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। भौतिक सत्यापन में सभी 35 मतदाता गांव में ही निवास करते मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉर्म स्वीकार करने और हस्ताक्षर करने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सुरसा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मांडर की सीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी चंचला कुमारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

जमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिले

दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। SIR के दौरान दस्तावेजों और भौतिक सत्यापन में इनकी नागरिकता पर सवाल उठे। जांच के बाद तीनों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।

जांच में सामने आया कि आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम पिछले करीब 26 वर्षों से गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में किराए पर रह रहे थे। दस्तावेजों की जांच और पासपोर्ट के सत्यापन के बाद उनके अफगानिस्तान के नागरिक होने की बात सामने आई।

DC और SSP को जांच के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल होना महज प्रशासनिक चूक थी या इसके पीछे किसी तरह की सुनियोजित गड़बड़ी थी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 दुकानों के शेड-जाफरी तोड़े, दो ट्रेलर सामान जब्त
Next Article आरा में 8.50 अरब की लागत से बनाए जायेंगे 2 बाईपास, जानिए पूरा एलाइनमेंट और किन इलाकों को होगा फायदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार और नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दम, बगहा के पैकवलिया मिर्जादपुर में सजा कुश्ती का अखाड़ा
September 10, 2026
आरा में 8.50 अरब की लागत से बनाए जायेंगे 2 बाईपास, जानिए पूरा एलाइनमेंट और किन इलाकों को होगा फायदा
September 10, 2026
बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 दुकानों के शेड-जाफरी तोड़े, दो ट्रेलर सामान जब्त
September 10, 2026
बांका के शंभुगंज में बर्ड फ्लू की दहशत! बदुआ नदी किनारे एक साथ मृत मिले दर्जनों कौवे और बगुले, ग्रामीणों ने मिट्टी में दबाया
September 10, 2026

You Might Also Like

झारखंडबिहार

बिहार में 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए हड़ताल और छुट्टी की पूरी वजह

By AMRIT RAJ
झारखंड

मां छिन्नमस्तिका मंदिर के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पुराने सिक्कों के बदले 86 लाख देने का झांसा, राजमिस्त्री से 43 हजार की साइबर ठगी

By Priyanka Kumari
झारखंडदेवघर

देवघर बायपास रेलखंड का निरीक्षण, स्पीड ट्रायल भी सफल

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?