प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने झारखंड के नौ वन क्षेत्र पदाधिकारियों और सहायक वन संरक्षकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह प्रभार पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पाकुड़ सहित कई वन प्रमंडलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया है।
रांची। मुख्य वन संरक्षक ने नौ वन क्षेत्र पदाधिकारियों और सहायक वन संरक्षकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों के अपने प्रभार का काम संभालने को कहा गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पाकुड़, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा जैसे कई वन प्रमंडल शामिल हैं।
जिन पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है उनमें जितेंद्र प्रसाद सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी, नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र को सोंगर वन प्रक्षेत्र, चक्रधरपुर सहित कोटगढ़, कुंडलीगुटू तथा शोध एवं मूल्यांकन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रामनन्दन राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी, कोयना वन प्रक्षेत्र को बेरोन वन प्रक्षेत्र, आनंदपुर, गुदड़ी और सारंडा वन प्रमंडल के संबंधित प्रक्षेत्रों का प्रभार मिला है। बबलू कुमार देहरी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड को अमड़ापाड़ा और हिरणपुर वन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार मिला है। देवेंद्र प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी, कुजू को सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, विष्णुगढ़ और पेटरवार का प्रभार दिया गया है।
वहीं सुरेश राम, सहायक वन संरक्षक को दारू वन प्रक्षेत्र और हंटरगंज वन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनिल कुमार, सहायक वन संरक्षक को चास वन प्रक्षेत्र और बोकारो वन प्रमंडल का प्रभार दिया गया है। मित्ति कुमारी, सहायक वन संरक्षक को देवघर प्रादेशिक प्रक्षेत्र तथा सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, मधुपुर व सारा का अतिरिक्त प्रभार मिला है।



