संगठन मजबूती और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने पर दिया जोर
बरहेट। एसएसडी उच्च विद्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी एवं जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व पंकज मिश्रा ने प्रखंड कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम, छवि हेंब्रम, मुजिबुर रहमान, रुपचंद मुर्मू, उपप्रमुख रुपक साह, गुंजन सिंघानिया, पुसा टुडू, लुखीराम हेंब्रम, सुनीराम हांसदा, मोहम्मद अली अंसारी, एजाज अंसारी, अब्दुल मजीद समेत 22 पंचायतों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




