शिकायत पर कार्रवाई के बजाय सेवा से मुक्त करने का लगाया आरोप
बोरियो। जेएसएलपीएस बोरियो सीएलएफ केंद्र की महिला सहायक पूजा कुमारी ने आईपीआरपी जहीरुल शेख पर मानसिक प्रताड़ना, व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में जेएसएलपीएस के वरीय अधिकारियों, उपविकास आयुक्त और स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूजा कुमारी का आरोप है कि जहीरुल शेख द्वारा व्हाट्सएप पर अमर्यादित संदेश भेजे जाते थे। इसका विरोध करने और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद उन्हें कथित साजिश के तहत सेवा से मुक्त कर दिया गया। महिला ने मानदेय काटने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
महिला ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय नहीं मिलने पर शांतिपूर्ण अनशन और न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।
वहीँ महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की आवाज अखबार पुष्टि नहीं करता है। संबंधित पक्ष से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका।
Displaying



