• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > IND vs WI 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बारकोड स्कैन नहीं हुआ तो भी मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

IND vs WI 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बारकोड स्कैन नहीं हुआ तो भी मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/09 at 11:20 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के लिए दर्शकों को बड़ी राहत मिली है. बारकोड स्कैनिंग में दिक्कत पर भी स्टेडियम में फैंस की एंट्री दी जाएगी. साथ ही हर विंग में पानी की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक रूट और एगजिट प्वाइंट पर विशेष इतंजाम किया गया है.

IND vs WI Ranchi Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. अगर किसी कारण से टिकट का बारकोड स्कैन नहीं होता है, तो भी उन्हें स्टेडियम से वापस नहीं लौटना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में टिकट की जांच के लिए अलग व्यवस्था की गई है.बारकोड में दिक्कत हुई तो भी मिलेगी एंट्री

Contents
हर विंग में मिलेगा मुफ्त पानीटिकट के हिसाब से पार्किंग रूटमैच खत्म होने के बाद इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
निर्देश देते ADG दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक (फाइल फोटो)
निर्देश देते ADG दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक (फाइल फोटो)

टिकट स्कैनिंग के दौरान तकनीकी परेशानी आने पर संबंधित दर्शकों को अलग कतार में भेजा जाएगा. वहां मोबाइल हैंड टर्नस्टाइल मशीन की मदद से टिकट की जांच की जाएगी. टिकट सही पाए जाने पर दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकट जांच के दौरान होने वाली परेशानी को कम करना और प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ने से रोकना है.

स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए करीब दो दर्जन फिक्स्ड टर्नस्टाइल मशीनें भी लगाई गई हैं. इन मशीनों के जरिए टिकट की जांच कर दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

हर विंग में मिलेगा मुफ्त पानी

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के सभी विंग के अपर और लोअर टियर में मुफ्त पानी की व्यवस्था रहेगी. पानी के साथ ग्लास भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मैच के दौरान दर्शकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे समय से स्टेडियम पहुंचें और टिकट पर दिए गए गेट के अनुसार प्रवेश करें.

टिकट के हिसाब से पार्किंग रूट

गेट / दर्शकपार्किंग और रास्ता
साउथ और साउथ ईस्ट गेटप्रभात तारा मैदान, डीएवी स्कूल या संत थॉमस स्कूल में पार्किंग.
वेस्ट गेटसुखदेव मैदान या सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पार्किंग.
नयासराय रिंग रोड से आने वालेहाईकोर्ट के सामने हेलीपैड मैदान में पार्किंग, फिर पैदल नॉर्थ गेट तक जाएं.
वीआईपी और वीवीआईपीशालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए नॉर्थ गेट की पार्किंग.
सामान्य वाहनधुर्वा गोलचक्कर मैदान, जवाहर स्टेडियम, मियां मार्केट, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान या हेलीपैड मैदान.

मैच खत्म होने के बाद इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

क्षेत्रवैकल्पिक रूट
रातू, गोंदा और कांकेतिरिल-कुटे-नयाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड जाएं.
नगड़ी, इटकी और बेड़ोनयासराय-रिंग रोड से नगड़ी होते हुए इटकी-बेड़ो जाएं.
कांके, पिठौरिया और ओरमांझीनयासराय-रिंग रोड से तिलता चौक होते हुए आगे बढ़ें.
नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरीझारखंड मंत्रालय-तुपुदाना-रिंग रोड से नामकुम होते हुए अपने गंतव्य तक जाएं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईस्टर्न झारखंड चैंबर ने 13 सदस्यों को पांच वर्ष के लिए किया निलंबित
Next Article JPSC परीक्षाएं रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, शिकायतकर्ताओं के वकील बोले- दबाव में लिया गया फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेमरा में मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री Hemant ने निभाई भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म
October 9, 2026
झारखंड: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, 10 अक्तूबर को यहां पहुंचें, तुरंत होगा समाधान
October 9, 2026
थाने में टांगकर आदिवासी महिला की पिटाई का आरोप, CM हेमंत ने लातेहार पुलिस को दिए जांच के निर्देश
October 9, 2026
क्या है पेसा और आदिवासियत की ग्राम संसद? सुधीर पाल की पुस्तकों के लोकार्पण पर होगी चर्चा
October 9, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

नेमरा में मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री Hemant ने निभाई भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, 10 अक्तूबर को यहां पहुंचें, तुरंत होगा समाधान

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

थाने में टांगकर आदिवासी महिला की पिटाई का आरोप, CM हेमंत ने लातेहार पुलिस को दिए जांच के निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

क्या है पेसा और आदिवासियत की ग्राम संसद? सुधीर पाल की पुस्तकों के लोकार्पण पर होगी चर्चा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?