• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > बोकारो में बिजली दरों में बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को झटका; 1 अक्टूबर से नई दरें लागू

बोकारो में बिजली दरों में बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को झटका; 1 अक्टूबर से नई दरें लागू

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 12:25 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

Bokaro Steel City: नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बोकारो स्टील प्लांट से संबंधित बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी है, जिससे अधिकांश श्रेणियों के उपभोक्ताओं के मासिक बिल में बढ़ोतरी होगी।

बोकारो। SAIL झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बोकारो स्टील प्लांट से संबंधित बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी है। आयोग की ओर से स्वीकृत नए टैरिफ में अधिकांश श्रेणियों के फिक्स्ड चार्ज के साथ ऊर्जा शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।

Contents
व्यावसायिक उपभोक्ताओं का भी बढ़ेगा खर्चएचटीएस-11 केवी में 70 पैसे की वृद्धिएचटीएस-11 केवी में 70 पैसे की वृद्धि

इसका असर बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिल पर पड़ेगा। हालांकि, सिंचाई एवं कृषि सेवा श्रेणी के टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आयोग की स्वीकृत टैरिफ तालिका के अनुसार घरेलू सेवा (डीएस-एलटी) के लिए वर्तमान फिक्स्ड चार्ज 80 रुपये प्रति कनेक्शन प्रतिमाह है, जिसे बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है। वहीं ऊर्जा शुल्क 3.30 रुपये प्रति किलोवाट घंटा से बढ़कर 3.75 रुपये प्रति किलोवाट घंटा हो गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज में 10 रुपये तथा ऊर्जा शुल्क में 45 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। नई दर एक अक्टूबर से लागू होगी।

व्यावसायिक उपभोक्ताओं का भी बढ़ेगा खर्च

व्यावसायिक सेवा श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 125 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह किया गया है। ऊर्जा शुल्क भी 5.70 रुपये प्रति किलोवाट घंटा से बढ़कर 6.40 रुपये हो गया है।

इस तरह व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा शुल्क में 70 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है। एचटी/एलटी स्ट्रीट लाइट श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 50 से बढ़कर 60 रुपये तथा ऊर्जा शुल्क 4.50 से बढ़कर 5 रुपये प्रति किलोवाट घंटा कर दिया गया है। एचटी श्रेणी में भी टैरिफ में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू सेवा-एचटी में फिक्स्ड चार्ज 75 रुपये प्रति केवीए प्रतिमाह से बढ़ाकर 85 रुपये किया गया है। ऊर्जा शुल्क 2.85 रुपये प्रति केवीए घंटा से बढ़कर 3.20 रुपये हो गया है।

वहीं लो टेंशन औद्योगिक सेवा (एलटीआइएस) में फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह तथा ऊर्जा शुल्क 4.60 से बढ़कर 5.10 रुपये प्रति किलोवाट घंटा किया गया है।

एचटीएस-11 केवी में 70 पैसे की वृद्धि

एचटीएस-11 केवी श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 300 रुपये प्रति केवीए प्रतिमाह से बढ़कर 340 रुपये हो गया है। ऊर्जा शुल्क भी 5.05 रुपये प्रति केवीए घंटा से बढ़ाकर 5.75 रुपये किया गया है।

आरटीएस, एमईएस एवं अन्य वितरण लाइसेंसी श्रेणी में भी यही संशोधित दर लागू होगी। इस श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 300 से बढ़कर 340 रुपये तथा ऊर्जा शुल्क 5.05 से बढ़कर 5.75 रुपये प्रति केवीए घंटा हो गया है।

दूसरी ओर, सिंचाई एवं कृषि सेवा के लिए टैरिफ में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 40 रुपये प्रति एचपी प्रतिमाह और ऊर्जा शुल्क 4.50 रुपये प्रति एचपी ही रखा गया है।

आयोग की मंजूरी के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू होने वाली इन दरों से अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओंके बिजली खर्च में वृद्धि होगी।

खासकर औद्योगिक और उच्च क्षमता वाले उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड तथा ऊर्जा दोनों शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इससे बिजली खपत अधिक होने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ना तय है।एचटी श्रेणी में भी टैरिफ में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू सेवा-एचटी में फिक्स्ड चार्ज 75 रुपये प्रति केवीए प्रतिमाह से बढ़ाकर 85 रुपये किया गया है। ऊर्जा शुल्क 2.85 रुपये प्रति केवीए घंटा से बढ़कर 3.20 रुपये हो गया है।

वहीं लो टेंशन औद्योगिक सेवा (एलटीआइएस) में फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह तथा ऊर्जा शुल्क 4.60 से बढ़कर 5.10 रुपये प्रति किलोवाट घंटा किया गया है।

एचटी श्रेणी में भी टैरिफ में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू सेवा-एचटी में फिक्स्ड चार्ज 75 रुपये प्रति केवीए प्रतिमाह से बढ़ाकर 85 रुपये किया गया है। ऊर्जा शुल्क 2.85 रुपये प्रति केवीए घंटा से बढ़कर 3.20 रुपये हो गया है।

वहीं लो टेंशन औद्योगिक सेवा (एलटीआइएस) में फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह तथा ऊर्जा शुल्क 4.60 से बढ़कर 5.10 रुपये प्रति किलोवाट घंटा किया गया है।

एचटीएस-11 केवी में 70 पैसे की वृद्धि

एचटीएस-11 केवी श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 300 रुपये प्रति केवीए प्रतिमाह से बढ़कर 340 रुपये हो गया है। ऊर्जा शुल्क भी 5.05 रुपये प्रति केवीए घंटा से बढ़ाकर 5.75 रुपये किया गया है।

आरटीएस, एमईएस एवं अन्य वितरण लाइसेंसी श्रेणी में भी यही संशोधित दर लागू होगी। इस श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 300 से बढ़कर 340 रुपये तथा ऊर्जा शुल्क 5.05 से बढ़कर 5.75 रुपये प्रति केवीए घंटा हो गया है।

दूसरी ओर, सिंचाई एवं कृषि सेवा के लिए टैरिफ में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस श्रेणी में फिक्स्ड चार्ज 40 रुपये प्रति एचपी प्रतिमाह और ऊर्जा शुल्क 4.50 रुपये प्रति एचपी ही रखा गया है।

आयोग की मंजूरी के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू होने वाली इन दरों से अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओंके बिजली खर्च में वृद्धि होगी।

खासकर औद्योगिक और उच्च क्षमता वाले उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड तथा ऊर्जा दोनों शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इससे बिजली खपत अधिक होने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ना तय है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में
Next Article EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या का खुलासा, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घटनास्थल से चाकू और चप्पल बरामद
October 5, 2026
पांचवें दिन भी गंगा कटावरोधी अभियान जारी, 50 से अधिक अधिकारी और 1200 से ज्यादा कर्मी मोर्चे पर
October 3, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद ‘संत जेवियर्स’ नाम के दुरुपयोग पर स्कूल प्रबंधन सख्त
October 3, 2026
हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार पहुंचे साहिबगंज
October 3, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पांचवें दिन भी गंगा कटावरोधी अभियान जारी, 50 से अधिक अधिकारी और 1200 से ज्यादा कर्मी मोर्चे पर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद ‘संत जेवियर्स’ नाम के दुरुपयोग पर स्कूल प्रबंधन सख्त

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जिउतिया पर्व

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का बाबूलाल मरांडी ने लिया जायजा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?